ऊना: पुलिस थाना गगरेट की टीम ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए डंगोह खास के पास एक व्यक्ति से देसी शराब की आठ बोतलें बरामद की हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार 30 सितंबर 2026 को एसआई पुष्पेंद्र सिंह, अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना गगरेट, के नेतृत्व में पुलिस टीम गश्त पर थी। इस दौरान डंगोह खास के पास वरिंद्र कुमार निवासी डंगोह खास, तहसील घनारी, जिला ऊना द्वारा उठाए गए बोरे की जांच की गई। तलाशी के दौरान बोरे से देसी शराब मार्का ‘संतरा’ की आठ बोतलें बरामद हुईं।
पुलिस के अनुसार बरामद शराब रखने के लिए आरोपित के पास कोई लाइसेंस अथवा परमिट नहीं था। इस पर पुलिस थाना गगरेट में हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज किया गया है। मामले की जांच जारी है।