चंडीगढ़: पंजाब में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एस.आई.आर.) का 99.21 प्रतिशत कार्य पूरा होने के साथ एस.आई.आर. की पूरी प्रक्रिया अब पूर्ण होने के करीब पहुंच गई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए मुख्य निर्वाचन अधिकारी, पंजाब (सी.ई.ओ.) अनिंदिता मित्रा ने बताया कि 08 जिलों—मोगा, शहीद भगत सिंह नगर (एस.बी.एस. नगर), मानसा, तरनतारन, फरीदकोट, संगरूर, पटियाला और मलेरकोटला ने एस.आई.आर.-2026 का कार्य 100 प्रतिशत पूरा कर लिया है। इसके अलावा, राज्य के कुल 117 विधानसभा क्षेत्रों में से 55 विधानसभा क्षेत्रों में भी यह कार्य पूरा हो चुका है।
मतदाता सूची से संबंधित शंकाओं और समस्याओं के समाधान के लिए पूरे राज्य में जिला निर्वाचन अधिकारियों (डी.ई.ओज़.) और चुनाव रजिस्ट्रेशन अधिकारियों (ई.आर.ओज़.) के कार्यालयों में हेल्प डेस्क भी स्थापित किए गए हैं।
उन्होंने सभी मतदाताओं से अपील की कि वे बी.एल.ओज़. और अन्य चुनाव अधिकारियों को पूरा सहयोग दें तथा इस कार्य को समय पर पूरा करने के लिए आवश्यक दस्तावेज और जानकारी जल्द से जल्द उपलब्ध करवाना सुनिश्चित करें।