Entertainmentरेडू मे 12 अगस्त से शुरू होगा नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट

रेडू मे 12 अगस्त से शुरू होगा नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
32 टीमें लेगी हिस्सा

विजेता टीम को मिलेगा 21 हजार का नकद इनाम

बद्दी/सचिन बैंसल : औद्योगिक क्षेत्र नालागढ़ के तहत निकटवर्ती ग्राम रेडू में नाईट क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज 12 अगस्त को होगा। स्थानीय क्रिकेट मैदान मे इसका आयोजन किया जा रहा है। शिवा स्पोर्ट्स क्लब रेडू के प्रधान राम सिंह व वार्ड पंच कृष्ण लाल ने बताया यह टूर्नामेंट गांवों में छुपी प्रतिभाओं को उभारने के लिए किया जा रहा है इसलिए इस टूर्नामेंट में सिर्फ एक ही पंचायत या एक कंपनी की टीमें ही हिस्सा ले सकेंगी साथ ही प्रत्येक खिलाड़ी को आधार कार्ड देना होगा। टूर्नामेंट में 6- 6 ओवर का एक मैच होगा और सिर्फ 32 टीमें ही हिस्सा ले सकेंगी। जिसकी इंट्री फीस 1500 रुपये निर्धारित की गई है।
दो दिवसीय इस नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता में प्रथम विजेता टीम को  ट्राफी व 21हजार, द्वितीय विजेता टीम को ट्रॉफी व 11हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा साथ ही मैन ऑफ द सीरीज़ को ट्रॉफी दी जाएगी। ओपनिंग मैच 12 अगस्त शाम 6 बजे से शुरू होगा जबकि फ़ाइनल मैच 14 अगस्त को रात मे खेला जाएगा। उन्होने बताया कि टूर्नामेंट कि तैयारियां ज़ोरो शोरो पर है। आयोजको द्वारा ग्राउंड और पिच तैयार करवाने का काम तेजी से किया जा रहा है। नाइट टूर्नामेंट के कारण विधुत का खास इंतजाम किया जा रहा है और साथ मे रात में होने वाले मैचों में खिलाड़ियो के आराम व खाने का प्रबन्ध खास तौर पर किया जा रहा है। टूर्नामेंट को सफल बनाने के लिए रेडु के कई युवा साथी और बुद्धिजीवी वर्ग के लोग सहयोग कर रहे है। रेडू में इस नाईट टूर्नामेंट को लेकर ग्रामीणों में खासी उत्सुकता है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Punjab News: नाबालिग लड़की से रेप मामले में आरोपी और होटल मालिक गिरफ्तार, देखें वीडियो

अमृतसरः जिले के बी-डिविजन पुलिस स्टेशन इलाके में सचखंड...

पप्पू यादव पर हमले की कोशिश, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चाकू लेकर पहुंचा युवक!

बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव पर रविवार...

PM Kisan Yojana से जुड़े किसानों को सरकार का बड़ा तोहफा

PM Kisan Yojana News: देश के करोड़ों किसानों के...

मधाला में धूमधाम से मनाया वन महोत्सव

बद्दी,सचिन बैंसल: वन विभाग ने मधाला में वन महोत्सव...

Punjab News: नाबालिग लड़की से रेप मामले में आरोपी और होटल मालिक गिरफ्तार, देखें वीडियो

अमृतसरः जिले के बी-डिविजन पुलिस स्टेशन इलाके में सचखंड श्री दरबार साहिब के पास एक होटल में एक नाबालिग...

पप्पू यादव पर हमले की कोशिश, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चाकू लेकर पहुंचा युवक!

बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव पर रविवार को दिल्ली स्थित उनके सरकारी आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस के...

Jalandhar News: मेयर की शुक्राना यात्रा में आपस में भिड़े दो गुटों को लेकर ACP का आया बयान, देखें वीडियो

जालंधरः महानगर के प्रसिद्ध श्री देवी तालाब मंदिर में मेयर की शुक्राना यात्रा के दौरान दो गुट आपस में...

PM Kisan Yojana से जुड़े किसानों को सरकार का बड़ा तोहफा

PM Kisan Yojana News: देश के करोड़ों किसानों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी खुशखबरी दी है। केंद्रीय कैबिनेट...