Himachal Govt
Unaचिंतपूर्णी से चोरी मोटरसाइकिल कुछ घंटों में बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

चिंतपूर्णी से चोरी मोटरसाइकिल कुछ घंटों में बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊना,सुशील पंडित: जिला पुलिस ऊना ने अपराध के खिलाफ त्वरित कार्रवाई करते हुए चिंतपूर्णी क्षेत्र से चोरी हुई मोटरसाइकिल का मामला महज कुछ ही घंटों में सुलझा लिया। पुलिस थाना चिंतपूर्णी की टीम ने मोटरसाइकिल चोरी के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मनप्रीत पुत्र मनोज कुमार निवासी वंगेहड़, डाकघर भदोली, तहसील ज्वालामुखी, जिला कांगड़ा, हाल निवासी मकसूदपुर (मकसूदां), जालंधर, पंजाब तथा मनदीप कुमार पुत्र विनय कुमार निवासी लिदरां, मकान नंबर 231, नजदीक डीआरएम मेमोरियल पब्लिक स्कूल, जालंधर, पंजाब के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, 18 सितंबर को चिंतपूर्णी में प्रसाद की दुकान पर काम करने वाले एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज करवाई कि उसने अपनी मोटरसाइकिल दुकान के बाहर सड़क किनारे खड़ी की थी। करीब तीन बजे जब उसने बाहर आकर देखा तो मोटरसाइकिल वहां से गायब थी। छानबीन के दौरान दो व्यक्तियों को मोटरसाइकिल ले जाते हुए देखा गया, जिसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई।

शिकायत के आधार पर पुलिस थाना चिंतपूर्णी में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ BNS की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस टीम ने बिना समय गंवाए जांच शुरू करते हुए घटनास्थल से मिले सुरागों, स्थानीय स्तर पर पूछताछ और अन्य उपलब्ध जानकारी के आधार पर आरोपियों की पहचान की। इसके बाद दोनों आरोपियों को नियमानुसार गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस द्वारा मामले में आगामी जांच जारी है। आरोपियों से पूछताछ के आधार पर चोरी की घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की भी जांच की जा रही है।

जिला पुलिस ऊना ने आमजन से अपील की है कि अपने घर, दुकान, वाहन और अन्य संपत्ति की सुरक्षा को लेकर सतर्क रहें। किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, वाहन या गतिविधि की जानकारी मिलने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें। पुलिस ने कहा कि अपराध की रोकथाम में जनता की सजगता और पुलिस का सहयोग महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

 

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री रविवार को बालीवाल स्कूल के सीनियर सेकेंडरी विंग का करेंगे लोकार्पण

ऊना,सुशील पंडित: उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री 20 सितम्बर को...

अंतर महाविद्यालय राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता के लिए महाविद्यालय बंगाणा की टीम रवाना

ऊना,सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय बंगाणा की कबड्डी...

अनमोल शर्मा ने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय युवा उत्सव में रचा इतिहास

ऊना,सुशील पंडित: ऊना महाविद्यालय के छात्र अनमोल शर्मा ने 16...

Punjab News: BJP की ‘नशा मुक्त पंजाब यात्रा’  रैली को AAP  समर्थकों ने दिखाए काले झंडे, देखें वीडियो

गुरदासपुरः जिले के दीनानगर में भारतीय जनता पार्टी की...

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री रविवार को बालीवाल स्कूल के सीनियर सेकेंडरी विंग का करेंगे लोकार्पण

ऊना,सुशील पंडित: उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री 20 सितम्बर को ऊना जिला के प्रवास पर होंगे। इस दौरान उप मुख्यमंत्री...

अंतर महाविद्यालय राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता के लिए महाविद्यालय बंगाणा की टीम रवाना

ऊना,सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय बंगाणा की कबड्डी टीम को आज महाविद्यालय के उपप्राचार्य प्रो. अनिल शर्मा ने...

अनमोल शर्मा ने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय युवा उत्सव में रचा इतिहास

ऊना,सुशील पंडित: ऊना महाविद्यालय के छात्र अनमोल शर्मा ने 16 से 18 सितंबर को राजीव गांधी चौड़ा मैदान शिमला में...

Jalandhar News: दूसरी कक्षा सन्नी के परिवार आया सामने, किया खुलासा, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: थाना 1 के अधीन आते गुलाब देवी रोड के पास गुरु नानक नगर में बाइक सवार 3...