मोगाः बीते दिनी जॉर्जिया की राजधानी तब्लीसी से करीब 120 किलोमीटर दूर गड़ौरी स्थित एक इंडियन रेस्टोरेंट में जरनेटर के धुएं के कारण दम घुटने से करीब 12 लोगों की मौत हो गई है। जिनमें 11 युवक पंजाब के अलग-अलग शहरों के है जो रोजी रोटी कमाने के लिए वहां गए थे। इन 11 युवकों में एक 24 साला युवक गगनदीप सिंह जो कि मोगा जिले के गांव घलकला का रहने वाला है उसकी भी इस हादसे में मौत हो गई है।
गगनदीप 2 साल पहले दुबई गया था और फिर उसके बाद सितम्बर 2024 को जॉर्जिया में गया था। गगनदीप का परिवार बहुत ही गरीब परिवार है। गगन दीप की माता का देहांत करीब 7 साल पहले हो गया था। गगन दीप 3 भाई है। जिनमें गगनदीप सिंह का बड़ा भाई पिछले कई सालों से अलग अपने ससुराल रहता है। वहीं गगन दीप के छोटे भाई एक्सीडेंट में की मौत हो गई थी। अभी परिवार में गगनदीप का दादा बसंत सिंह, पिता गुरमुख सिंह, ताया सुखमंदर सिंह, चाचा जीता सिंह और चाची ही परिवार में है। गगनदीप की मौत के बाद पूरा परिवार सदमें है, जिन्होंने सरकार से गगन दीप का शव भारत लाने की मांग उठाई है।
जानकारी अनुसार शनिवार रात गुडौरी में बिजली का कट था। देर रात रेस्तरां का सारा स्टाफ जिसमें मैनेजर, शैफ, हेल्पर, वेटर, इलेक्ट्रिशियन आदि थे। उन्होंने रेस्तरां का जनरेटर ऑन किया। ठंड ज्यादा होने के चलते रेस्तरां के सारे दरवाजे अंदर से बंद कर लिए गए। इसके चलते जनरेटर का जहरीला धुआं रातभर रेस्तरां के कमरों में भरता रहा और अंदर सोने वाले 11 पंजाबियों सहित कुल 12 लोगों की मौत हो गई। उधर, भारतीय दूतावास ने कहा कि ‘हम स्थानीय अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं ताकि शवों को जल्द भारत भेजा जा सके।