Himachal Govt
Himachalमास्टर सलीम पहुंचे श्री माता चिंतपूर्णी के दरबार, माथा टेककर माफी मांगी

मास्टर सलीम पहुंचे श्री माता चिंतपूर्णी के दरबार, माथा टेककर माफी मांगी

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊना/सुशील पंडित: विवादों में घिरे मास्टर सलीम श्री माता  चिंतपूर्णी के दरबार पहुंचे और माथा टेकने के बाद माफी मांगी हैं। मास्टर सलीम ने कहा कि उनकी जिंदगी ही मां चिंतपूर्णी हैं। उनके लिए मां चिंतपूर्णी से बढ़कर कोई नहीं है। जब उन्होंने बीस-पच्चीस वर्ष पहले ही माता की भेंटे गानी शुरू की थीं, उसी समय बोल दिया था कि मां से बड़ा इस दुनिया में कोई नहीं है। कहा कि उनके पूर्वज भी माता चिंतपूर्णी के दरबार में शीश नवाते रहे हैं और वह भी बचपन से मां के चरणों में उपस्थिति दर्ज करवाने आते रहे हैं।

कुछ गलतफहमी हाल ही के दिनों में हुई है और एक-दो शब्दों के इधर-उधर होने से गलत मतलब निकाला जाने लगा। वह माता की शान के विरूद्ध कभी नहीं बोल सकते हैं। बावजूद उनकी वाणी से किसी को बुरा लगा है उसके लिए वह हाथ जोड़कर माफ़ी मांगते हैं।

माता के दर्शनों के उपरांत मास्टर सलीम ने पुजारी बारीदार सभा के प्रधान रविंद्र कालिया व पुजारी परिवार के अन्य सदस्यों से भेंट की और उनके समक्ष भी अपनी बात रखी। इस पर रविंद्र कालिया ने कहा कि यदि मास्टर सलीम ने दरबार में आकर मां से ही माफी मांग ली है तो यह मामला यहीं खत्म हो जाता है। माता सबकी मां है और सलीम ने मां चिंतपूर्णी से ही क्षमा याचना कर ली है तो वह उन्हें माफ करने वाले कौन होते हैं।

वहीं शिवसेना उद्धव बाला साहेब ठाकरे के चन्द्रकान्त चड्ढा ने गायक सलीम द्वारा सलीम द्वारा क्षमायाचना करने पर जारी बयान में कहा कि हमेशा अपनी सहनशीलता का प्रमाण देने वाला सनातन धर्म इस बार माफी नहीं देगा, बल्कि उनकी पार्टी मास्टर सलीम के विरूद्ध कानूनी लड़ाई लड़ेगी। उन्होंने कहा कि यदि जल्द ही मास्टर सलीम के विरूद्ध मामला दर्ज न हुआ तो शिव सैनिक सड़कों पर उतरकर संघर्ष करने को मजबूर होंगे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Punjab News: होटल के पीछे खड़ी बोलेरो से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद, देखें वीडियो

गुरदासपुरः अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते...

Punjab News: बाइक सवार बदमाशों ने महिला से झपटी सोने की बालियां, देखें वीडियो

फगवाड़ाः शहर में चोरी और लूट की घटनाओं से...

पंजाब कैबिनेट मंत्रियों ने पूर्व मंत्री चुन्नी लाल भगत के निधन पर दुख किया व्यक्त

चंडीगढ़: पंजाब के कैबिनेट मंत्रियों ने आज अपने कैबिनेट...

Phagwara News: Lovely Professional University में छात्रा ने किया Suicide

फगवाड़ाः Lovely Professional University की छात्रा द्वारा सुसाइड करने...

Punjab News: होटल के पीछे खड़ी बोलेरो से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद, देखें वीडियो

गुरदासपुरः अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आबकारी विभाग और गुरदासपुर सिटी पुलिस ने शहर के...

Punjab News: बाइक सवार बदमाशों ने महिला से झपटी सोने की बालियां, देखें वीडियो

फगवाड़ाः शहर में चोरी और लूट की घटनाओं से लोगों में डर का माहौल बना हुआ है। इसी बीच...

PU चुनाव में जीत के बाद अंकित बिढान ने दरबार साहिब में टेका मत्था, देखें वीडियो

कहा- हम घोषणापत्र में किए गए सभी वादे पूरा करेंगे अमृतसरः पंजाब यूनिवर्सिटी चुनाव में जीत के बाद नवनिर्वाचित प्रेसिडेंट...

पंजाब कैबिनेट मंत्रियों ने पूर्व मंत्री चुन्नी लाल भगत के निधन पर दुख किया व्यक्त

चंडीगढ़: पंजाब के कैबिनेट मंत्रियों ने आज अपने कैबिनेट सहयोगी मोहिंदर भगत के साथ उनके पिता, प्रख्यात राजनीतिज्ञ एवं...