शांक्सीः चीन में एक कोयला खदान में हुए भीषण विस्फोट का मामला सामने आया है। घटना में कम से कम 90 लोगों की मौत हो गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक विस्फोट शुक्रवार को शांक्सी प्रांत के किनयुआन काउंटी में हुआ। यह इलाका बीजिंग से करीब 520 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में स्थित है। हादसे से पहले खदान में कार्बन मोनोऑक्साइड गैस का अलर्ट जारी किया गया था। इसके कुछ समय बाद जोरदार विस्फोट हो गया, जिस समय धमाका हुआ, उस वक्त खदान के अंदर 247 मजदूर काम कर रहे थे। अभी यह साफ नहीं है कि कितने लोग अब भी अंदर फंसे हुए हैं। राहत और बचाव अभियान जारी है।
View this post on Instagram
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने हादसे के बाद बचाव टीमों को लापता लोगों को खोजने के लिए हर संभव कोशिश करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि हादसे के जिम्मेदार लोगों को बख्शा नहीं जाएगा। जिनपिंग ने चीन की स्टेट काउंसिल के सुरक्षा विभाग से भी कहा कि वह स्थानीय अधिकारियों को उनकी जिम्मेदारियों की याद दिलाए। उन्होंने निर्देश दिया कि हर हादसे की गंभीर जांच हो और भविष्य में ऐसे हादसों को हर हाल में रोका जाए। चीनी मीडिया के मुताबिक उपप्रधानमंत्री झांग गुओकिंग और स्थानीय प्रशासन के सीनियर अधिकारी भी हादसे वाली जगह पर पहुंचे। वे राहत और बचाव अभियान की निगरानी कर रहे हैं और आपातकालीन कामों का निर्देशन कर रहे हैं।
Read in English: At Least 82 Dead in Devastating China Coal Mine Gas Explosion
ਪੰਜਾਬੀ ਵਿਚ ਪੜੋ : ਚੀਨ ਦੀ ਕੋਲਾ ਖਾਨ ਵਿੱਚ ਭਿਆਨਕ ਧਮਾਕਾ, 90 ਮਜ਼ਦੂਰਾਂ ਦੀ ਮੌਤ ਨਾਲ ਸੋਗ ਦੀ ਲਹਿਰ
