Loading...
HomeHimachalटैक्सी परमिट अवधि 15 वर्ष करने पर कुटलैहड़ टैक्सी यूनियन डिप्टी सीएम...

टैक्सी परमिट अवधि 15 वर्ष करने पर कुटलैहड़ टैक्सी यूनियन डिप्टी सीएम से की मुलाकात

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री के साथ केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का भी जताया आभार

ऊना/सुशील पंडित: कुटलैहड़ टैक्सी यूनियन के प्रधान दिलवाग सिंह राणा ने राज्य के डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री से मुलाकात कर टैक्सी परमिट की अवधि 12 वर्ष से बढ़ाकर 15 वर्ष करवाने पर उनका आभार व्यक्त किया। उनके साथ स्टेट अध्यक्ष राम रतन शर्मा भी मौजूद थे,उन्होंने कहा कि यह निर्णय प्रदेश भर के टैक्सी ऑपरेटरों के लिए बड़ी राहत लेकर आया है और इससे सैकड़ों परिवारों को आर्थिक संबल मिलेगा।
दिलवाग सिंह राणा ने बताया कि टैक्सी ऑपरेटर लंबे समय से परमिट अवधि बढ़ाने की मांग कर रहे थे। बढ़ती महंगाई, वाहनों की ऊंची कीमतें, बीमा और रखरखाव पर बढ़ते खर्च के कारण 12 वर्ष की अवधि ऑपरेटरों के लिए पर्याप्त नहीं थी। ऐसे में डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना और संवेदनशीलता के साथ समाधान का प्रयास किया।
उन्होंने कहा कि डिप्टी सीएम ने टैक्सी ऑपरेटरों की इस मांग को भारत सरकार तक प्रभावी ढंग से पहुंचाया। इस मुद्दे को केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के समक्ष उठाया गया। राणा के अनुसार, नितिन गडकरी ने बिना देरी किए इस समस्या का सकारात्मक समाधान करते हुए परमिट अवधि 12 वर्ष से बढ़ाकर 15 वर्ष करने का निर्णय लिया, जिससे टैक्सी चालकों को बड़ी राहत मिली है। यूनियन प्रधान दिलवाग राणा ने कहा कि परमिट अवधि बढ़ने से टैक्सी ऑपरेटरों पर नया वाहन खरीदने का दबाव कम होगा। इससे वे अपने मौजूदा वाहनों का बेहतर उपयोग कर सकेंगे और आर्थिक रूप से स्थिर रह पाएंगे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -

You cannot copy content of this page