HomePunjabJalandharJalandhar News: 7 दुकानों को चोरों ने बनाया निशाना, खाली कर दी...

Jalandhar News: 7 दुकानों को चोरों ने बनाया निशाना, खाली कर दी एक दुकान, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

थाने से चंद कदम दूरी पर चोरों ने दिया वारदात को अंजाम

जालंधर, ENS: करतारपुर जीटी रोड़ पर स्थित 7 दुकानों को चोरों ने निशाना बनाया है। देर रात छोटे हाथी में सवार होकर आए चोरों ने सातों दुकानों के शटर तोड़े। हालांकि इस घटना में एक दुकान को ही नुकसान पहुंचा है। मिली जानकारी के अनुसार चोर डॉक्टर महिंदरजीत की क्लीनिक, जगदीश शॉकर रिपेयर, अनमोल टैंट हाउस, मिर्च मसाले की दुकान, रिषी सूद की 3 दुकानों को चोरों ने निशाना बनाया। रिषी सूद की तीन दुकानों में एक बैटरी और 2 स्पेयर पार्ट की दुकान शामिल है।

इस घटना में चोर एक दुकान से सारा सामान खाली करके ले गए। मामले की जानकारी देते हुए स्पेयर पार्ट दुकान मालिक जगदीश ने बताया कि चोर 3 डेढ बजे से 3 बजे के बीच छोटे हाथी में सवार होकर आए थे। इस दौरान चोरों ने सभी दुकानों के ताले तोड़ कर उनकी दुकान से स्पेयर पार्ट का सारा सामान लेकर फरार हो गए। इस घटना में उनका साढ़े 4 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई।

जगदीश ने बताया कि देर रात चोर उनकी दुकान से सारा सामान लेकर फरार हो गए। इस दौरान चोर नए शॉकर और पुराने शॉकर सहित सारे औजार व सामान लेकर फरार हो गए। घटना में उनका साढ़े 4 लाख का नुकसान हो गया। तरसेम थापा ने बताया कि बड़े भाई जगदीश करतापुर में 30 से 35 सालों से दुकान चला रहे है। इस दौरान चोर 7 दुकानों के ताले तोड़ गए।

हालांकि घटना में मुंह छिपाकर 3 लुटेरे छोटे हाथी में सवार होकर आए और जगदीश की दुकान से सारा सामान लेकर फरार हो गए। घटना में साढ़े 4 लाख का नुकसान हो गया। हैरानी की बात यह है कि दुकान के चंद कदम दूर पुलिस थाना है, लेकिन लुटेरे बेखौफ होकर घटना को अंजाम दे रहे है। व्यक्ति ने प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगाई है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -