ऊना/सुशील पंडित : बसाल के एक परिवार पर लड़के के अपहरण का मामला दर्ज हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सदर थाने में एक महिला ने शिकायत दर्ज करवाई है कि बसाल गांव की समता देवी पुत्री दुलार बिंद और इंदु देवी पत्नी दुलार बिंद ने उनके बेटे अर्जुन का अपहरण कर लिया है। जब उस मां ने समता से पूछा तो समता ने कहा कि अर्जुन ने उसके साथ कोर्ट मैरिज कर ली है। अब वे पति पत्नी हैं। मां का आरोप है कि अभी लड़का किशोरावस्था में है और शादी के योग्य नहीं हुआ है। हालांकि पुलिस ने शिकायत मिलने पर अर्जुन की तथाकथित पत्नी समता और उसकी मां इंदु देवी के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 363 और बाल विवाह निषेद अधिनियम की धारा 10 के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

163
बसाल के परिवार पर अपहरण का मामला दर्ज
Disclaimer
All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.
Previous article
- Advertisement -
RELATED ARTICLES
- Advertisement -
