Breaking News9 वर्षीय बच्चे की अपहरण के बाद हत्या

9 वर्षीय बच्चे की अपहरण के बाद हत्या

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

रायबरेली: ज़िले में हृदयविदारक घटना सामने आई है। यहां छुट्टियों में ननिहाल आये नौ वर्षीय बालक को अगवा कर उसकी हत्या कर दी गई। बच्चे का हाथ पैर बंधा शव पड़ोस के घर से बरामद हुआ है। मामला लालगंज थाना इलाके के सैम्बसी गांव का है। यहां के रहने वाले छोटू मिश्रा की बहन एमपी के विदिशा में ब्याही है। वहां गर्मियों की छुट्टी हुई तो छोटू की बहन अपने नौ वर्षीय इकलौते बेटे आयु उर्फ आयूष तिवारी के साथ घूमने आई थी।

आयु गांव के तीन अन्य बच्चों के साथ घर के बाहर खेल रहा था। उसी दौरान बच्चों की गेंद पड़ोस के घर में चली गई। जिस घर में गेंद गिरी थी वह बंद था। बच्चे गेंद लेने के की कोशिश कर रहे थे तभी पड़ोस का ही रहने वाला 15 वर्षीय बालक आशुतोष अवस्थी वहां पहुंच गया। आयु को गेंद दिलाने की बात कह कर एक मकान की बाउंड्री कूद कर घुस गया। काफी देर तक दोनों वापस नहीं निकले तो अन्य बच्चे अपने घर चले गए। उधर, आयु काफी देर तक घर नहीं पहुंचा तो परिजनों को चिंता हुई।

परिजनों ने आसपास ढूंढने के बाद पुलिस को सूचना दी और साथ में खेलने वाले बच्चों से पूछताछ किया। पुलिस ने साथ खेलने वाले बच्चों से इनपुट के आधार पर आसपास के घरों में दबिश दी तो बंद मकान के बाथरूम से आयु का शव बरामद हो गया। पुलिस के मुताबिक घटना को उसी पंद्रह वर्षीय बालक ने 5 लाख की फिरौती के लिए अगवा किया था। बच्चे ने आरोपी की शिकायत करने की बात कही तो हड़बड़ाहट में उसने आयु का गला घोंट दिया। बाद में उसके शव को हाथ पैर बांधकर बाथरूम में डाल दिया। पुलिस ने नाबालिग आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Punjab News: नाबालिग लड़की से रेप मामले में आरोपी और होटल मालिक गिरफ्तार, देखें वीडियो

अमृतसरः जिले के बी-डिविजन पुलिस स्टेशन इलाके में सचखंड...

पप्पू यादव पर हमले की कोशिश, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चाकू लेकर पहुंचा युवक!

बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव पर रविवार...

PM Kisan Yojana से जुड़े किसानों को सरकार का बड़ा तोहफा

PM Kisan Yojana News: देश के करोड़ों किसानों के...

मधाला में धूमधाम से मनाया वन महोत्सव

बद्दी,सचिन बैंसल: वन विभाग ने मधाला में वन महोत्सव...

Punjab News: नाबालिग लड़की से रेप मामले में आरोपी और होटल मालिक गिरफ्तार, देखें वीडियो

अमृतसरः जिले के बी-डिविजन पुलिस स्टेशन इलाके में सचखंड श्री दरबार साहिब के पास एक होटल में एक नाबालिग...

पप्पू यादव पर हमले की कोशिश, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चाकू लेकर पहुंचा युवक!

बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव पर रविवार को दिल्ली स्थित उनके सरकारी आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस के...

Jalandhar News: मेयर की शुक्राना यात्रा में आपस में भिड़े दो गुटों को लेकर ACP का आया बयान, देखें वीडियो

जालंधरः महानगर के प्रसिद्ध श्री देवी तालाब मंदिर में मेयर की शुक्राना यात्रा के दौरान दो गुट आपस में...

PM Kisan Yojana से जुड़े किसानों को सरकार का बड़ा तोहफा

PM Kisan Yojana News: देश के करोड़ों किसानों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी खुशखबरी दी है। केंद्रीय कैबिनेट...