Girl in a jacket
HomePunjabPhagwaraकपूरथलाः अधिकारी का ऑडियो वायरल होने पर विभाग ने किया सस्पेंड, देखें...

कपूरथलाः अधिकारी का ऑडियो वायरल होने पर विभाग ने किया सस्पेंड, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

कपूरथलाः पंजाब सरकार द्वारा लगातार भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। वहीं एक अधिकारी का मंत्री के नाम पर पैसे लेकर प्रमोशन करवाने के संबंध में ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जिसके बाद विभाग ने उक्त अधिकारी के खिलाफ एक्शन लिया है। दरअसल, वायरल हो रही ऑडियो में कपूरथला पनसप के जिला अधिकारी दिलजीत सिंह का नाम आ रहा है। जिसको लेकर अब विभाग ने उक्त अधिकारी को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है। परन्तु विभाग दवारा जारी पत्र में सस्पैंशन का कारण कुछ भी नहीं बताया गया है।

जबकि इस अधिकारी से इस बाबत बात की गई तो उस ने कैमरे पर तो कुछ नहीं कहा पर उस ने स्पष्ट किया कि ऐसी किसी भी कथित ऑडियो से उसका कोई लेना देना नही चाहे इसकी फोरेंसिक जांच करवा ली जाए। उन्होंने यह भी साफ किया की उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान कुछ शेलर मालिकों की मिलीभगत का खुलासा करते हुए उनको करोड़ों रुपए की सरकार ठगी को बेनकाब किया था जिस का खमाजिया उन्हे भुगतना पड़ा है पर उन शेलर मालिकों के खिलाफ तो कोई कार्रवाई नहीं हुई। बल्कि इस के बाद पहले उनकी एक फेक ऑडियो वायरल हुई और उस के बाद उनका अब सस्पैंशन आ गया है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -