Girl in a jacket
HomeNationalकाला राणा गैंग की पुलिस को धमकी, कैसे होता है फेक एनकाउंटर...

काला राणा गैंग की पुलिस को धमकी, कैसे होता है फेक एनकाउंटर बताएंगे…

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्‍ली: दिल्‍ली एनसीआर में गैंगस्‍टर्स के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन से कई अपराधियों का मनोबर गिरता हुआ नजर आ रहा हैं। लॉरेंस बिश्नोई गैंग की पुलिस को धमकी इसी बात की तस्‍दीक कर रही है। दरअसल, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गैंगस्टर काला राणा ने सोशल मीडिया पोस्‍ट में हरियाणा पुलिस को धमकाते हुए कहा कि उनके गुर्गों पर हो रहे हमलों का जवाब दिया जाएगा। काला राणा इस समय देश से बाहर है। दरअसल, बीती रात कुरुक्षेत्र पुलिस ने लाडवा में शराब ठेके और यमुनानगर में शोरूम पर फायरिंग करने वाले 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश रजत को मुठभेड़ में मार गिराया।

वहीं, कुरुक्षेत्र में हुई मुठभेड़ में उसके साथी अमन को गिरफ्तार किया गया, जिसके पैर में गोली लगी है। पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ में दोनों तरफ से कुल 25 से 32 राउंड फायरिंग हुई। लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गैंगस्टर काला राणा ने हरियाणा पुलिस को धमकी देते हुए सोशल मीडिया पोस्‍ट में लिखा, ‘राम राम सारे भाइयों को हमारा, भाई रजत लाडवा और अमन लाडवा को कल वाराणसी उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया गया था।

इस मामले में कुरुक्षेत्र पुलिस ने फर्जी एनकाउंटर करके हमारा भाई अमन की टांग पर गोली मार दी है। यमुनानगर पुलिस सीआईए 2 के इंस्पेक्टर राकेश ने हमारा भाई रजत लाडवा को उठा कर मर्डर किया है। फर्जी एनकाउंटर दिखा दिया है। टाइम जरूर लगेगा, इनको जल्दी बता देंगे फेक एनकाउंटर कैसे किया जाता है? इस मर्डर में जिसका भी हाथ होगा उनका सबका हिसाब जरूर होगा।’

बता दें कि गैंगस्टर गिरोहों की कमर तोड़ने के लिए दिल्ली पुलिस ने 18 सितंबर 2025 को एक बड़ा ऑपरेशन किया। इस ऑपरेशन के तहत दिल्ली, सोनीपत, समपला, झज्जर, रोहतक और बहादुरगढ़ में एक साथ 58 ठिकानों पर छापेमारी की गई और कई अपराधियों को गिरफ्तार किया गया।

 

 

- Advertisement -
Girl in a jacket

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -