इससे पहले सुशील रिंकू के रोड शो में कार्यकर्ताओं में हुई थी खूनी झड़प
जालंधर, वरुणः लोकसभा उप चुनाव में आप पार्टी के उम्मीदवार सुशील रिंकू के नामांकन भरने से पहले दो बार कार्यकर्ताओं द्वारा झगड़ा होने का मामला सामने आया है। इससे पहले आप के कार्यकर्ताओं में खूनी झड़प हुई थी। जिसमें कार्यकर्ता जख्मी हुए थे। वहीं अब एक ओर वीडियो सामने आई है। वहीं दूसरा मामला कचहरी चौक से सामने आया है। जिसमें स्टेट वाइस वरिंदर सिंह बेदी का आरोप है कि उक्त पुलिस कर्मी ने अपनी सरकारी गाड़ी से 3 बार ठोकर मारी। इस दौरान उन्होंने आरोप लगाया है कि उक्त गाड़ी चालक ने उसके ऊपर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की। वरिंदर सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मैं पैदल इस रैली में चल रहा था कि उक्त गाड़ी चालक ने 3 बार गाड़ी मारी। उन्होंने कहा कि इस दौरान उक्त गाड़ी चालकर उन्हें कह रहा है कि ट्रक के नीचे आकर मर, मेरी गाड़ी के आगे क्यों आ रहा है।
जिसके बाद वरिंदर सिंह बेदी भड़क उठे। इस दौरान वरिंदर बेदी ने इसकी वीडियो बनानी शुरू कर दी और वहां पर इस मामले को लेकर काफी देर तक हंगामा होता रहा। हालांकि वरिंदर बेदी को सरकारी कर्मचारी काफी समय तक समझाते रहे, लेकिन उन्होंने कहा कि पहले उक्त गाड़ी चालक को समझाओ जो कि अपनी गलती मानने को तैयार नहीं है। बता दें कि आज सुशील रिंकू के नामांकन भरने दौरान आज सीएम भगवंत मान और वित मंत्री हरपाल चीमा सहित कई दिग्गज नेता जालंधर पहुंचे। जिसमें आप पार्टी ने भारी मात्रा में इकट्ठ करके सुशील रिंकू के हक में रोड शो किया। जिसके बाद सीएम मान और वित मंत्री हरपाल चीमा ने डीसी कार्यालय में सुशील रिंकू के साथ नामांकन दाखिल किया। लेकिन दूसरी ओर इस रोड दौरान दो बार झगड़े होने का मामला सामने आया है।
