Girl in a jacket
HomePunjabAmritsarजालंधरः सुबह-सुबह घने कोहरे से वाहनों की रफ्तार हुई धीमी, देखें वीडियो 

जालंधरः सुबह-सुबह घने कोहरे से वाहनों की रफ्तार हुई धीमी, देखें वीडियो 

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: दिसंबर महीना भी लगभग आधा बीत चुका है। वहीं ठंड का प्रकोप भी बढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है। दूसरी ओर सुबह-सुबह जहां कोहरे की चादर में शहर लिपटा हुआ दिखाई देता है तो वहीं कुछ घंटों के बाद धूप खिलने से लोगों को राहत मिलती है। वही आज सुबह कोहरे की चादर में जालंधर लिपटा हुआ दिखाई दिया। जिसके चलते वाहनों की रफ्तार आज सुबह धीमी रही।

दरअसल, रात के समय कोहरा पड़ जाने के कारण तापमान में काफी ज्यादा कमी देखने को मिल रही है। वहीं, पंजाब में सुबह-शाम धुंध बढ़ने और ठंडी हवा चलने के कारण तापमान में गिरावट का दौर जारी है। मौसम विभाग की तरफ से कोहरे के कहर को लेकर पहले से ही येलो अलर्ट जारी कर दिया है। ऐसे में आने वाले दिनों में धुंध और भी घनी होगी। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में गुरदासपुर, अमृतसर, पठानकोट, तरनतारन, शहीद भगत सिंह नगर, कपूरथला, जालंधर और होशियारपुर में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना भी है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -