Himachal Govt
JalandharJalandhar News: CIA के कर्मी बता Padrino Resturant के संचालक को दिखाई...

Jalandhar News: CIA के कर्मी बता Padrino Resturant के संचालक को दिखाई दबंगाई, निकाली पिस्टल, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: अर्बन स्टेट फेस 2 में स्थित Padrino Resturant के रसोई के रास्ते से 2 व्यक्ति खुद को सीआईए स्टाफ के मुलाजिम बताते हुए घुस गए और स्टाफ व संचालक को दबंगाई दिखाने लग गए। मिली जानकारी के अनुसार रेस्टोरेंट संचालक को दोनों कर्मियों द्वारा गन दिखाई गई। संचालक अरुणदीप ने बताया कि एक युवक के हाथ में पिस्टल पकड़ा हुआ था जो गुरविंदर नाम के युवक को ढूंढ रहे थे। रैस्टॉरेंट मालिक का आरोप है कि वह दोनों युवक काफी गलत भाषा का इस्तेमाल कर रहे थे, लेकिन उनके जाने के बाद उसे युवकों पर शक हुआ, जिसके चलते उसने थाना 7 की पुलिस को शिकायत दे दी।

पेड्रिनो रैस्टोरैंट के मालिक अनुदीप ने बताया कि रविवार 7 बजे 2 युवक उसके रैस्टॉरेंट में आए और कहने लगे कि वह सीआईए स्टाफ से आए हैं। उन्होंने रैस्टॉरेंट में काम करने वाले किसी गुरविंदर नाम के युवक के बारे पूछा, लेकिन स्टाफ ने उन्हें बताया कि उन्होंने 3 माह पहले ही रैस्टोरेंट टेकओवर किया है। युवकों ने मालिक के बारे पूछा तो अरुणदीप को शक हुआ कि वह युवक सीआईए स्टाफ नहीं लग रहे। अरुणदीप ने बताया कि उक्त युवक स्कॉर्पियो सवार होकर आए थे। युवकों के हाथ में 45 बोर का पिस्टल था जोकि पुलिस कर्मियों के पास नहीं होता, इसी से संचालक को युवकों पर शक हुआ।

युवकों के चेहरे रेस्टोरेंट में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। रेस्टोरेंट संचालक ने बताया कि युवकों को बताया कि यहां पर कोई गुरविंदर नामक व्यक्ति नहीं काम करता। इसके बाद में रेस्टोरेंट संचालक को धमकी देते हुए चले गए कि वह गुरविंदर को बता दें कि वह रेस्टोरेंट में आए थे। इस संबंध में अरुणदीप ने थाना 7 की पुलिस को लिखित शिकायत दे दी है। उधर सीआईए स्टाफ के इंचार्ज इंस्पेक्टर सुरिंदर कुमार कंबोज ने कहा कि उक्त युवक उनके स्टाफ में नहीं है। उधर थाना 7 की पुलिस ने युवकों के हाथ में पिस्टल पकड़ा देख मामले की जांच शुरू कर दी है। अरुणदीप ने कहां की उसके साथ पहले भी दो बार हमले की घटनाएं हो चुकी है ऐसे में उक्त व्यक्ति अगर फर्जी सीआईए स्टाफ के कर्मी है तो पुलिस द्वारा उन्हें राउंडअप करके उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Amazon के गोदामों में FDA की रेड, 4 लाख की दवाएं जब्त

बेंगलुरुः कर्नाटक खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) ने...

4.1 की तीव्रता से लगे भूकंप के तेज झटके

नंगरहारः अफगानिस्तान में सोमवार सुबह भूकंप के झटके महसूस...

Jalandhar News: आज फिर ED Office में नहीं पेश हुए अनुराग वर्मा

जालंधर, ENS: पंजाब के पूर्व मुख्य सचिव और वर्तमान...

Amazon के गोदामों में FDA की रेड, 4 लाख की दवाएं जब्त

बेंगलुरुः कर्नाटक खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) ने ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन के 2 बिना लाइसेंस वाले स्टोरेज गोदामों...

स्वरा भास्कर के बयान पर धीरेंद्र शास्त्री ने कसा तंज, कहा- कुछ लोग तो भईया को सईयां बना देते हैं…, देखें वीडियो

नई दिल्लीः स्वरा भास्कर के रानी पद्मावती के जौहर को कायरता के बयान पर धीरेंद्र शास्त्री ने तंज कसा...

4.1 की तीव्रता से लगे भूकंप के तेज झटके

नंगरहारः अफगानिस्तान में सोमवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी यानी NCS के मुताबिक,...

Punjab News: PRTC बस ड्राइवर पर नशे में गाड़ी चलाने के आरोप, बीच रास्ते यात्रियों को उतारा, देखें वीडियो

ड्राइवर ने कहा- नींद आ रही, आप दूसरी बस में जाएं पटियालाः चंडीगढ़ से पटियाला जा रही एक पीआरटीसी...