प्रेस वार्ता के जरिए पुलिस करेंगी खुलासा
जालंधर, ENS: कमिश्नरेट पुलिस ने 5 किलो हेरोइन बरामद कर दो नशा तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है। सीआईए की टीम को गुप्त सूचना मिलने पर नाकाबंदी लगा कर दोनों को दबोचा। पुलिस ने दोनों से 5 किलो हेरोइन व 1.50 लाख रुपए ड्रग मनी बरामद कर ली है। दोनों तस्कर सिटी में नशे की सप्लाई के लिए आ रहे थे। पुलिस ने थाना कैंट में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।
दोनों आरोपियों की पहचान फिल्लौर निवासी दिलप्रीत सिंह और कमलदीप सिंह के रूप में हुई है। इस मामले को लेकर कुछ ही देर में पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह प्रेस वार्ता करेंगे। जानकारी के मुताबिक दोनों तस्कर सिटी में सप्लाई देने आ रहे थे। तभी सीआईए स्टाफ की टीम को तस्करी की गुप्त सूचना मिल गई।
पुलिस ने सूचना के आधार पर ट्रैप लगा कर दोनों को काबू कर 5 किलोग्राम हेरोईन और 1.5 लाख रुपए ड्रग मनी बरामद कर ली है। पुलिस दोनों को कोर्ट में पेश कर पूछताछ के लिए रिमांड पर लेगी, ताकि उनके अगले पिछले लिंक की जांच की जा सके।