Himachal Govt
JalandharJalandhar News: कैबिनेट मंत्री की गली भी नहीं सुरक्षित, i-20 कार में...

Jalandhar News: कैबिनेट मंत्री की गली भी नहीं सुरक्षित, i-20 कार में आए चोरों ने तोड़े गाड़ी के शीशे, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

आरोप- पुलिस कहती चोरी तो नहीं हुई…

जालंधर, ENS: शहर में चोरी की वारदातों का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। वहीं ताजा मामला पॉश इलाके के जेपी नगर से सामने आया है। हालांकि चोर वारदात को अंजाम देने में नाकाम रहा। मामले की जानकारी देते हुए कार मालिक व सब्जी मंडी के व्यापारी अमित ने बताया कि घर के बाहर रोजाना की तरह वह कार पार्क करता है। ऐसे में देर रात भी उसने कार घर के बाहर पार्क की हुई थी। जिसके बाद देर रात 2 बजे उसे पड़ोसियों का फोन आया कि उनकी गाड़ी में चोर घुस गए। इस दौरान पड़ोसियों ने शोर मचाया तो चोर आधी सड़क तक उसकी आई-20 कार ले गए थे और गाड़ी का शीशा तोड़ दिया।

पीड़ित ने बताया कि 3 चोर खुद भी आई-20 में आए थे। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि चोर 10 मिनट तक पहले आपस में बातचीत करते रहे। जिसके बाद चोरों से गाड़ी स्टार्ट नहीं हुई और गाड़ी के अंदर से डारेक्ट तारें डालकर ले जाने की कोशिश भी की। इस दौरान जब लोग एकत्रित हुए तब तक चोर घटना स्थल से फरार हो गए। वहीं संजीव ने बताया कि व्यापारी की गाड़ी देर रात चोरों द्वारा ले जाने की कोशिश की गई। लेकिन इलाका निवासियों की मुस्तैदी के कारण चोर कार ले जाने में कामयाब नहीं हुए। संजीव ने कहाकि शहर का पॉश इलाका है, जहां चोरों द्वारा वारदात को अंजाम देने की कोशिश की गई।

उन्होंने कहा कि घटना कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत के घर के सामने हुई है और सभी जगह सिक्योरिटी तैनात है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। देर रात कुछ समय के लिए पुलिस कर्मी आए थे और सुबह कार्रवाई करने के लिए कहकर चले गए। लेकिन आज दोपहर के 12 बज गए है और कोई पुलिस कर्मी घटना स्थल पर नहीं पहुंचा। संजीव ने कहाकि पुलिस कर्मी कह रहे है कि कार चोरी तो नहीं हुई। सीसीटीवी कैमरे में चोरों की कार का नंबर भी आ गया, लेकिन पुलिस कार्रवाई करने में देरी कर रही है। घटना के दौरान 2 चोर गाड़ी में बैठे रहे और तीसरा व्यक्ति गाड़ी से बाहर आया। जिसके बाद उसने कार का शीशा और गाड़ी का लॉक तोड़ दिया और गाड़ी को डारेक्ट तार डालकर ले जाने की कोशिश की, लेकिन गाड़ी स्टार्ट नहीं हुई और इलाका निवासियों के शोर मचाने पर वह गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गए।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Punjab News: अकाली-बीजेपी गठबंधन पर भूंदड़ का बयान, राज्य की भलाई के लिए ये फायदेमंद, देखें वीडियो

अमृतसरः शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता बलविंदर सिंह...

Punjab News: ससुराल पक्ष से तंग आकर महिला की आत्महत्या, देखें वीडियो

बटालाः धारीवाल में घरेलू कलह से तंग आकर नवविवाहिता...

Punjab News: पूर्व सरपंच के भाई के घर पर फायरिंग करके हमलावार फरार, देखें वीडियो

गुरदासपुरः जिले के नजदीकी नवां पिंड सरदारां में देर...

फाइनेंशियल मॉडल फॉर स्टेट कंट्रीब्यूशन को लेकर हुई बैठक

चंडीगढ़:हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि...

Punjab News: अकाली-बीजेपी गठबंधन पर भूंदड़ का बयान, राज्य की भलाई के लिए ये फायदेमंद, देखें वीडियो

अमृतसरः शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता बलविंदर सिंह भूंदड़ ने सचखंड श्री हरमंदिर साहिब में माथा टेका। श्री...

Punjab News: ससुराल पक्ष से तंग आकर महिला की आत्महत्या, देखें वीडियो

बटालाः धारीवाल में घरेलू कलह से तंग आकर नवविवाहिता ने नहर में कूदकर आत्महत्या कर ली। मृतिका की पहचान...

Punjab News: पूर्व सरपंच के भाई के घर पर फायरिंग करके हमलावार फरार, देखें वीडियो

गुरदासपुरः जिले के नजदीकी नवां पिंड सरदारां में देर रात फायरिंग की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के...

फाइनेंशियल मॉडल फॉर स्टेट कंट्रीब्यूशन को लेकर हुई बैठक

चंडीगढ़:हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि आमजन के लिए बेहतर आवागमन सुनिश्चित करने के लिए एक...