.
JalandharJalandhar News: 7.80 लाख की ड्रग मनी 2 किलो हेरोइन और हथियार...

Jalandhar News: 7.80 लाख की ड्रग मनी 2 किलो हेरोइन और हथियार सहित 2 गिरफ्तार, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों को कब्जे से 7.80 लाख की ड्रग मनी, 2 किलो हेरोइन, 32 बोर की पिस्तौल और 5 राउंड बरामद की है। एडीसीपी इन्वेस्टिगेन देव सिंह ने बताया कि युद्ध नशे के विरुद्ध मुहिम के तहत एसआई मंजिंदर सिंह, इंचार्ज स्पेशल सेल कमिश्नरेट के नेतृत्व में स्पेशल सेल की टीम ने आरोपियों को गिरफ्तार करके भारी मात्रा में हेरोइन और ड्रग मनी बरामद की है।

एडीसीपी ने कहा कि स्पेशल सेल की टीम नाकाबंदी के दौरान टी-प्वाइंट नाखां वाला बाग के पास तिलक नगर में मौजूद थी। इस दौरान पुलिस ने हुंडई आई-20 गाड़ी संख्या पीबी-91-6313 को रोककर तालाशी ली। तलाशी लेने पर काले लिफाफे से 1 किलो हेरोइन और भारतीय मुद्रा ड्रग मनी में 7 लाख रुपये बरामद हुए। इसके आधार पर मामला नं. 267 दिनांक 26.09.2026, पृष्ठ 21सी/27ए-61-85 एनडीपीएस अधिनियम के अनुसार एफआईआर दर्ज की गई।

आरोपी की पहचान दीपक के रूप में हुई है। दीपक को अदालत में पेश करके रिमांड हासिल कर पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। पूछताछ के दौरान, आरोपी दीपक उर्फ दीपू ने बताया कि इस मामले में साहिल पुत्र रवि कुमार निवासी जिला अमृतसर को नामजद किया गया। जिसके बाद आरोपी को 30 सितंबर को करोल बाग जालंधर से हुंडई वर्ना कार नंबर PB08-FM-7999 से एक किलो हेरोइन, एक पिस्तौल 32 बोर और 5 रौंद बरामद किए गए।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

लाल चंद कटारुचक ने बटाला की दाना मंडी से शुरु करवाई धान की खरीद

चंडीगढ़/बटाला: पंजाब के खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले...

Haryana News: साइबर फ्रॉड मामले में 5वां आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

फर्जी ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म पर मुनाफा दिखाकर सेवानिवृत बुजुर्ग को...

जगत सिंह नेगी ने न्यूजीलैंड के प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक की

शिमला: बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने आज शिमला...

Punjab News: Bypass पर टिप्पर से टक्कर के बाद Scorpio में आग लगने से जिंदा जला नौजवान, देखें वीडियो

अमृतसरः अमृतसर-तरनतारन बाईपास मानांवाला के पास भीषण सड़क हादसा...

आर्थिक अभाव के बीच नीरज को मिला कामगार कल्याण बोर्ड का सहारा

48 हजार रुपये की मदद से मोटर मैकेनिक व्हीकल...

लाल चंद कटारुचक ने बटाला की दाना मंडी से शुरु करवाई धान की खरीद

चंडीगढ़/बटाला: पंजाब के खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले मंत्री लाल चंद कटारूचक्क आज पवित्र धरती बटाला पहुंचे और...

Haryana News: साइबर फ्रॉड मामले में 5वां आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

फर्जी ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म पर मुनाफा दिखाकर सेवानिवृत बुजुर्ग को फंसाया जाल में पंचकूलाः ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग में कम समय में...

जगत सिंह नेगी ने न्यूजीलैंड के प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक की

शिमला: बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने आज शिमला में न्यूजीलैंड के उच्चायुक्त पैट्रिक राटा के नेतृत्व में हिमाचल...

Punjab News: Bypass पर टिप्पर से टक्कर के बाद Scorpio में आग लगने से जिंदा जला नौजवान, देखें वीडियो

अमृतसरः अमृतसर-तरनतारन बाईपास मानांवाला के पास भीषण सड़क हादसा हो गया। जहां स्कॉर्पियो कार और तारकोल से भरे टिप्पर...