Himachal Govt
JalandharJalandhar News: सरेआम महिला के कान से बाली छीनकर स्नेचर फरार, देखें...

Jalandhar News: सरेआम महिला के कान से बाली छीनकर स्नेचर फरार, देखें CCTV

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: महानगर में त्यौहारी सीजन में भले ही पुलिस नाकेबंदी करके कार्रवाई करने के दावे कर रही है। लेकिन हकीकत यह है कि स्नेचर बेखौफ होकर सरेआम वारदातों को अंजाम दे रहे है। स्नेचरों को पुलिस का कोई खौफ नहीं है। ताजा मामला मीठापुर की रहने वाली महिला निर्मल कौर से स्नेचिंग का सामने आया है। जहां महिला के कानों से बाली लेकर बाइक सवार फरार हो गए। महिला ने बताया कि वह चाचे के बेटे के घर के गेट के बाहर मौजूद थी।

इस दौरान बाइक पर सवार 2 नौजवान आए और उसके कानों से बाली लेकर फरार हो गए। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता हैकि बाइक सवार 2 स्नेचर आते है और महिला के कान से बाली छीनकर फरार हो जाते है। घटना के दौरान कुछ सैकेंड महिला को कुछ नहीं पता चला। जिसके बाद महिला कान को हाथ लगाती है और जमीन पर देखने लगती है।

जिसके बाद उसे पता चला कि स्नेचर उसके कान से बाली लेकर फरार हो गया। घटना को लेकर महिला ने शोर मचाना शुरू किया कि उसकी बाली लेकर बाइक सवार भाग गए। लेकिन तब तक स्नेचर घटना स्थल से फरार हो चुके थे। वहीं एक अन्य सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता हैकि उक्त बाइक सवार स्नेचरों ने पहले महिला की रेकी की। जिसके बाद वह कुछ दूरी से बाइक मोड़कर वापिस आए और महिला के कान से बाली छीनकर फरार हो गए। त्यौहारी सीजन में पुलिस की शहर में चौकसी के बावजूद वारदातें होना कई सवाल खड़े कर रही है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Punjab News: रेलवे का विशेष टूर पैकेज, तिरुपति सहित ये धार्मिक स्थल होंगे शामिल, 13 से यात्रा शुरू, देखें वीडियो

अमृतसरः आईआरसीटीसी, चंडीगढ़ के क्षेत्रीय कार्यालय ने उत्तर रेलवे...

9/11 हमले को हुए 25 साल, PM Modi ने पोस्ट के जरिए दी जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि

प्रधानमंत्री ने पाकिस्तान पर कसा तंज नई दिल्ली: अमेरिका के...

Punjab News: इलाके में नशे का सेवन करते नौजवान काबू, लोगों ने जड़ा थप्पड़, देेखें वीडियो

फगवाड़ाः शहर के ओंकार नगर मोहल्ला में देर रात...

ट्रक और SUV की टक्कर में 3 बच्चों सहित 8 की मौत, देखें वीडियो

भंडारा: महाराष्ट्र के भंडारा जिले में आज ट्रक और...

Jalandhar News: NC के चेयरमैन गिल ने सुनी सफाई कर्मियों की समस्याएं, कहा-जल्द बनेंगा ऐतिहासिक स्मारक, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष हरदीप सिंह गिल ने जालंधर में सफाई कर्मचारियों और सीवरमैनों की...

Punjab News: रेलवे का विशेष टूर पैकेज, तिरुपति सहित ये धार्मिक स्थल होंगे शामिल, 13 से यात्रा शुरू, देखें वीडियो

अमृतसरः आईआरसीटीसी, चंडीगढ़ के क्षेत्रीय कार्यालय ने उत्तर रेलवे के फिरोजपुर डिवीजन के सहयोग से भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन...

9/11 हमले को हुए 25 साल, PM Modi ने पोस्ट के जरिए दी जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि

प्रधानमंत्री ने पाकिस्तान पर कसा तंज नई दिल्ली: अमेरिका के विश्व प्रसिद्ध वर्ल्ड ट्रेड सेंटर और पेंटागन के मुख्याल्य पर...

Punjab News: इलाके में नशे का सेवन करते नौजवान काबू, लोगों ने जड़ा थप्पड़, देेखें वीडियो

फगवाड़ाः शहर के ओंकार नगर मोहल्ला में देर रात उस समय भारी हंगामा देखने को मिला, जब इलाका निवासियों...