जालंधर: जालंधर-फगवाड़ा हाईवे पर परागपुर चेक प्वाइंट के पास STG टीम ने नाका लगाया हुआ था, जहां एसटी टीम को गुप्त गुप्त सूचना मिली कि शराब तस्कर गाड़ी के साथ नाके से गुजर रहे है। जिस पर पुलिस ने जालंधर रेंज-2, सुश्री हरसिमरत कौर ग्रेवाल के निर्देशों और STG टीम के इंचार्ज ईओ जसप्रीत सिंह की देखरेख में आबकारी इंस्पेक्टर मंजीत सिंह ढिंडसा के नेतृत्व में आबकारी पुलिस के साथ मिलकर की गई।
नाके के दौरान एक बोलेरो गाड़ी का पीछा करके उसे रोका गया। गाड़ी में से 111 ऐस व्हिस्की की 240 बोतलें चंडीगढ़ मार्का, रॉयल स्टैग की 23 बोतलें चंडीगढ़ मार्का और रॉकबर्ग बीयर के 48 कैन चंडीगढ़ मार्का बरामद किया।
जांच में पाया गया कि शराब की सभी बोतलों से होलोग्राम हटा दिए गए थे, जिससे उनकी पहचान और स्रोत को छिपाने की कोशिश का पता चलता है। गिरफ्तार आरोपियों में संजीव कुमार उर्फ संजू मामा निवासी गौतम नगर और बलजिंदर सिंह पुत्र मोहिंदर सिंह निवासी गुलाब देवी रोड मोहल्ला रतन नगर के रूप में हुई है। दोनों आरोपी आदतन अपराधी हैं। शुरुआती पूछताछ में उन्होंने बताया कि उन्होंने ऊपर शराब चंडीगढ़ के एक शराब के ठेके से खरीदी थी। परागपुर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
