.
JalandharJalandhar News: Radhe Shyam डेयरी में पानी में दूध मिलाने के वायरल...

Jalandhar News: Radhe Shyam डेयरी में पानी में दूध मिलाने के वायरल वीडियो को लेकर आया नया मोड़

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: जमशेर डेयरी कॉम्प्लेक्स स्थित राधे श्याम डेयरी में सेहत विभाग की कार्रवाई विवादों में घिर गई है। एक अन्य डेयरी संचालक ने विभाग की टीम पर रेड के बाद सुबह करीब 8 बजे पीपीआर स्थित ढाबे में बैठकर सेटिंग करने का आरोप लगाया है। वहीं, फूड सेफ्टी विभाग के असिस्टेंट कमिश्नर ने कहा है कि कर्मचारी ढाबे पर सिर्फ नाश्ता लेने गए थे। उन्होंने कहा कि झूठे आरोप लगाने वालों पर वह कानूनी कार्रवाई करेंगे।

वहीं सोशल मीडिया पर हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें राधे शाम डेयरी में दूध में पानी मिलाने के आरोप लगाए जा रहे थे। अब इस मामले में डेयरी मालिक ने इन आरोपों से इनकार करते हुए अपना पक्ष रखा है। डेयरी मालिक का कहना है कि दूध में पानी मिलाने की बात पूरी तरह से गलत और निराधार है। उनके अनुसार, वायरल वीडियो को गलत तरीके से प्रस्तुत किया गया था और वीडियो में खाली ड्रम धोने की क्रिया को दूध में पानी मिलाने से जोड़ा गया था।

डेयरी मालिक ने आरोप लगाया कि वीडियो जानबूझकर बनाया गया था और उसे बदनाम करने के इरादे से वायरल किया गया था। उनका यह भी कहना है कि अप्रवासी होने के बावजूद कुछ व्यवसायी डेयरी व्यवसाय में उनकी प्रगति से खुश नहीं हैं। इस मामले में, कुछ अन्य डेयरी व्यापारी भी आगे आए और कैमरे के सामने अपना पक्ष रखते हुए और वायरल वीडियो के बारे में अपनी बात स्पष्ट करते हुए डेयरी मालिक का समर्थन किया।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

मुख्यमंत्री ने एशियाई खेलों में कांस्य पदक जीतने पर एथलीट सीमा कुमारी को बधाई दी

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने एशियाई खेल-2026...

बस और कार की टक्कर, परिवार के 3 लोगों की मौत, देखें वीडियो

शिमलाः जिले के घणाहट्टी क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसे...

मुख्यमंत्री ने बाजरा व धान खरीद कार्यों की समीक्षा की

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा...

स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन से पहले एलपीयू के ‘गियर अप सीज़न 5’ में 6,000 से ज़्यादा इनोवेटर्स ने लिया हिस्सा

जालंधर (Ens): भारत के प्रमुख स्टूडेंट इनोवेशन चैलेंज, स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन 2026 ने देश भर के हज़ारों युवा इनोवेटर्स...

Jalandhar News: श्री सिद्ध बाबा सोढल मेले पर ड्रोन से रखी जा रही पैनी नजर, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: श्री सिद्ध बाबा सोढल जी के पवित्र मंदिर में लगने वाले मेले को श्रद्धालुओं की सुरक्षा को...

मुख्यमंत्री ने एशियाई खेलों में कांस्य पदक जीतने पर एथलीट सीमा कुमारी को बधाई दी

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने एशियाई खेल-2026 में महिलाओं की 10 हजार मीटर दौड़ की प्रतिस्पर्धा में...

बस और कार की टक्कर, परिवार के 3 लोगों की मौत, देखें वीडियो

शिमलाः जिले के घणाहट्टी क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसे में 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।...