Girl in a jacket
HomePunjabJalandharJalandhar News: IPL में Krish Bhagat की सिलेक्शन पर परिवार में भारी...

Jalandhar News: IPL में Krish Bhagat की सिलेक्शन पर परिवार में भारी उत्साह, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मां का बयानः 5 वर्ष में शुरू किया था क्रिकेट खेलना, 2 साल से आ रहा था IPL में नाम

जालंधर, ENS: 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस ने स्पिन ऑलराउंडर अथर्व अंकोलेकर की जगह 21 वर्षीय कृष भगत को शामिल करने की घोषणा हुई है। दाएं हाथ के मध्यम गति के तेज गेंदबाज कृष भगत 30 लाख रुपये के बेस प्राइस पर एमआई का हिस्सा बने हैं। वहीं आईपीएल में सिलेक्शन होने पर पूर्व कैबिनेट मंत्री व दादा भगत चूनी लाल सहित परिवार ने भारी उत्साह देखने को मिला है। इस दौरान परिवार ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर मुंह मिठा करवाया। वहीं कृष की मां मनु ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि बेटे ने 5 वर्ष की आयु में अकेडमी में खेलना शुरू किया था। बेटे के अंदर किक्रेट का काफी जूनून है और उसका भारतीय टीम में खेलने का अब सपना है। मां ने बताया कि 2 साल से बेटे का आईपीएल में नाम आ रहा था, लेकिन सिलेक्शन नहीं हो पा रही। इस साल बेटे की आईपीएल में आखिरकार सिलेक्शन हो गई। बेटे की मुंबई इंडियंस टीम में सिलेक्शन होने की जानकारी कृष ने खुद ही दी।

जिसके बाद परिवार में खुशी का माहौल छा गया। बेटे की मेहनत आखिरकार रंग लेकर आई है। मां ने कहा कि कृष को क्रिकेट का इतना जूनून है कि वह सारा दिन मैदान में ही रहता था और वह खुद उसे घर लेकर आते थे। बेटे की आईपीएल में सिलेक्शन में जालंधर की अकेडमी के सभी कोच का अहम योगदान रहा। वहीं पूर्व कैबिनेट मंत्र भगत चूनी लाल ने कहाकि आज का दिन उनके परिवार के लिए खुशियों से भरा है। पोते की आईपीएल में सिलेक्शन होने पर सुबह से बधाई का तांता लगा हुआ है। सिलेक्शन होने के बाद पोते के साथ बात हुई और उन्होंने मैदान में अच्छा प्रदर्शन करने का आर्शीवाद दिया। चूनी लाल ने कहाकि बेटों ने सियासत में नाम रोशन किया और पोते ने अब खेल में नाम रोशन किया। वहीं ताई सुरेश कुमारी ने कहाकि बच्चे की आईपीएल में सिलेक्शन होने पर उन्हें काफी खुशी है। आज बेटे की मेहनत रंग लेकर आई है। टीम में सिलेक्शन होने के बाद बच्चे ने परिवार को खुद जानकारी दी। ताई ने कहाकि अब उसका भारतीय टीम में खेलने का सपना है, ऐसे में वह आशा करते है कि जल्द उसे भारतीय टीम में खेलता देखें और वह जालंधर का नाम रौशन करें।

बता दें कि अथर्व चोट की वजह से आईपीएल 2026 से बाहर हो गए हैं। आईपीएल की तरफ से जारी बयान में कहा गया, “मुंबई इंडियंस ने अथर्व अंकोलेकर की जगह कृष भगत को साइन किया है, जो चोट के कारण टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2026 से बाहर हो गए हैं। वह पिछले 2 सालों से मुंबई इंडियंस के ट्रायल्स का हिस्सा थे। उन्होंने 2026 में डीवाई पाटिल टी20 कप में रिलायंस टीम के लिए खेला था और प्री-सीजन से टीम के साथ सपोर्ट बॉलर रहे हैं। अंकोलेकर 2020 में भारत की अंडर-19 विश्व कप टीम का हिस्सा थे और 2019 में बांग्लादेश के खिलाफ एसीसी अंडर-19 एशिया कप के फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच भी थे। एमआई ने आईपीएल 2026 सीजन की शुरुआत कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ जीत के साथ की थी। इसके बाद दिल्ली कैपिटल्स, राजस्थान रॉयल्स, और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ तीन मैचों में एमआई को लगातार हार का सामना करना पड़ा है।

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -