जालंधर, ENS: कैंट क्षेत्र में अज्ञात युवकों द्वारा घर के बाहर खड़ी कार में तोड़फोड़ की गई। इस घटना को लेकर परिजनों द्वारा पुलिस को शिकायत दी गई। परिजनों का आरोप है कि घटना को लेकर एक सप्ताह बीत गया, लेकिन पुलिस द्वारा अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। जिसके बाद आज कार मालिक टूटी कार लेकर सीपी दफ्तर में शिकायत देने के लिए पहुंच गया, जहां उन्होंने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस के उच्च अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई गई। मामले की जानकारी देते हुए शिकायतकर्ता ऋषि राज पुत्र विजय कुमार बत्रा, निवासी मकान नंबर 87, मोहल्ला नंबर 30, जालंधर कैंट ने बताया कि वह एक कानून का पालन करने वाला शांतिप्रिय नागरिक है और इलाके में फास्ट फूड का काम करता है।
पीड़ित के अनुसार, 8 अप्रैल 2026 की रात करीब 2:57 बजे वह अपने परिवार के साथ घर पर मौजूद था। इसी दौरान 3 अज्ञात युवक एक्टिवा पर सवार होकर आए और घर के बाहर खड़ी उसकी महिंद्रा XUV500 (नंबर PB-08-EJ-8730) में तोड़फोड़ कर दी। दी। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। उसने इस संबंध में उसने संबंधित थाना कैंट में शिकायत भी दी थी, लेकिन एक सप्ताह बीत जाने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई, जिसके चलते वह दोपहर को टूटी कार को साथ लेकर सीपी दफ्तर में पहुंचा है।
उसने पुलिस के उच्च अधिकारियों को शिकायत देकर कार्रवाई की माँग की ताकि उन्हें न्याय मिल सके। वहीं वकील आर एस रंधावा ने कि वह लुधियाना में प्रैक्टिस करते हैं। उन्हें पिछले सप्ताह उनकी बहन की काल आई कि घर के बाहर खड़ी गाड़ी के लिए कुछ बदमाश शीशे तोड़कर भागे हैं, जिसकी शिकायत उन्होंने जालंधर कैंट पुलिस को दी लेकिन कोई हल नहीं निकला। वह कार्रवाई न होते देख सोमवार दोपहर परिवार को साथ लेकर सीपी दफ्तर पहुँचे हैं, जहाँ उन्होंने पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। उन्होंने कहा वह खुद लोगों को इंसाफ दिलाते लेकिन उनके परिवार को इंसाफ नहीं मिल रहा है।