.
JalandharJalandhar News: एक्शन में आई Food Safety Team, अलग-अलग स्थानों से भरे...

Jalandhar News: एक्शन में आई Food Safety Team, अलग-अलग स्थानों से भरे 9 सैंपल

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: त्यौहारी सीजन शुरू हो गया है। वहीं मिठाईयों सहित अन्य खाने-पीने के सामानों में मिलावटी खोरों के खिलाफ फूड सेफ्टी टीम ने एक्शन लेना शुरू कर दिया है। जिसके चलते 9 अलग-अलग स्थानों पर फूड सेफ्टी टीम द्वारा सेंपल भी भरे गए। इन सैंपलों को टेस्ट करने के लिए लैब में भेज दिया गया है।

दरअसल, माननीय कमिश्नर फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन के निर्देशानुसार जालंधर में अलग-अलग स्थानों पर सैंपल भरे गए। यह सैंपल डीएचओ डॉ. सुखविंदर सिंह की निगरानी में फूड सेफ्टी अफसर प्रभजीत कौर और मुकल गिल द्वारा लिए गए।

इस दौरान खाद्य पदार्थों जैसे दूध, मिठाई, बेसन, चाय पत्ती, बेसन पाउडर, कच्चा चिकन, दाल, बर्गर, मोमोज आदि के नमूने लिए गए। फूड टीम ने यह नमूने शहर और शाहकोट के विभिन्न इलाकों से लिए है। इन नमूनों के विश्लेषण के लिए राज्य फूड लैबोरेटरी भेजा गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि शहरवासियों को सुरक्षित, स्वस्थ और शुद्ध भोजन उपलब्ध करवाने के लिए यह कार्रवाई की जा रही है। वहीं लोगों के स्वास्थ्य की देखभाल संबंधी यह जांच अभियान आगे भी जारी रखा जाएगा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

आज का राशिफल, 22 सितंबर 2026

आज मंगलवार को शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि रात...

आज का राशिफल, 22 सितंबर 2026

आज मंगलवार को शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि रात करीब पौने दस बजे तक रहेगी, उसके बाद द्वादशी तिथि...

डी.सी. कार्यालय संगरूर के बाहर आत्महत्या का प्रयास करने वाला व्यक्ति आदतन अपराधी : एस.एस.पी. डॉ. रवजोत ग्रेवाल

चंडीगढ़ः डिप्टी कमिश्नर कार्यालय संगरूर के बाहर आत्महत्या के प्रयास संबंधी तथ्यों को स्पष्ट करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक...

एशियाई हॉकी फेडरेशन ने Cm Mann को जापान में एशियाई खेलों के हॉकी सेमीफाइनल और फाइनल देखने का निमंत्रण दिया

महिला और पुरुष हॉकी के सेमीफाइनल 30 सितंबर और 1 अक्टूबर को, फाइनल 2 और 3 अक्टूबर को चंडीगढ़: अंतरराष्ट्रीय...

Punjab News: DCP का सख्त आदेश, बिना HSRP नंबर प्लेट वाले वाहनों को नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, देखें वीडियो

अमृतसर: शहर में गाड़ियों के  नंबर प्लेट पर  DCP Akarshi Jain की ओर से सख्त आदेश जारी किए गए...