HomeNationalदपंति से झगड़े के बाद पति ने खुद को लगाई आग, मौत,...

दपंति से झगड़े के बाद पति ने खुद को लगाई आग, मौत, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

बरेलीः उत्तर प्रदेश के बरेली में कस्बा फतेहगंज पश्चिमी में घरेलु कलह का मामला सामने आया है। जहां नौजवान ने बीवी से परेशान होकर खुद को आग के हवाले कर दिया। इस घटना में नौजवान की मौत हो गई। मृतक की पहचान अब्दुल कादिर के रूप में हुई है। हुसैनी मस्जिद के मुअज्जिन अब्दुल कादिर ने बीवी से विवाद के बाद खुद को आग के हवाले कर दिया। घटना के बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां इलाज चल रहा था, लेकिन आज इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस घटना का सीसीटीवी सामने आया है, जिसमें वह आग की लपटों में घिरे हुए गली में दौड़ते दिखाई दे रहे हैं।

बताया जा रहा है कि इलाज के दौरान दिए गए अपने बयान में अब्दल कादिर ने आत्मदाह के लिए अपनी बीवी को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने आरोप लगाया कि बीवी उन्हें लगातार परेशान करती थी, जिससे तंग आकर उन्होंने यह कदम उठाया। पुलिस वीडियो की जांच कर रही है। फतेहगंज पश्चिमी के मोहल्ला अंसारी में अब्दुल कादिर ने खुद को आग के हवाले कर दिया। जलने से उसे दर्द होने लगा तो वह तड़पता हुआ गली में दौड़ने लगा। वीडियो में देखा जा सकता है कि वह अपने घर से निकलकर गली की ओर भाग रहे हैं।

सीसीटीवी में साफ दिखाई देता है कि उनके पूरे शरीर से तेज आग की लपटें उठ रही हैं। वह दर्द से तड़पते हुए इधर-उधर भाग रहे हैं और खुद को बचाने की कोशिश कर रहे हैं। यह मंजर देखकर आसपास के लोग भी घबरा गए। कुछ लोगों ने हिम्मत दिखाते हुए पानी और कंबल की मदद से आग बुझाई, लेकिन तब तक वह बुरी तरह झुलस चुके थे। अब्दुल कादिर अपने पीछे बीवी और दो बच्चों को छोड़ गए हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट, सीसीटीवी फुटेज, अस्पताल में दिए गए बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -
- Advertisement - spot_img
- Advertisement -
- Advertisement -

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement - Encounter India

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -