जालंधर, ENS: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने सनटेक सिटी प्रोजेक्ट में किसानों से ठगी के मामले में मोहाली के एसएसपी को समन जारी किया है। अधिकारियों के मुताबिक किसानों से जमीन के नाम पर हुई करोड़ों रुपये की ठगी के मामले में समन जारी किया है। ऐसे में ईडी अधिकारियो द्वारा जारी समन में एसएसपी से कहा गया है कि वे 10 सितंबर को जालंधर ईड ऑफिस में दस्तावेज़ जमा करें। ईडी की जांच मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम कानून (PMLA) के तहत चल रही है। मामला रियल एस्टेट प्रोजेक्ट सुनटेक सिटी से जुड़ा है, जिसमें कुछ किसानों के साथ उनकी जमीन के बदले मिलने वाली रकम को लेकर कथित धोखाधड़ी का आरोप है।
जांच में यह भी सामने आया कि पंजाब सरकार से जमीन के इस्तेमाल में बदलाव यानी सीएलयू प्रमाणपत्र हासिल करने के लिए कथित तौर पर फर्जी सहमति पत्र जमा किए गए थे। सनटेक सिटी प्रोजेक्ट में कुछ किसानों के साथ कथित धोखाधड़ी के मामले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग जांच के संबंध में जानकारी प्राप्त करने के लिए ईडी समन जारी किया है। इसके अलावा, ईडी ने अपनी जांच में सामने आए नतीजे भी मोहाली एसएसपी कार्यालय के साथ साझा किए थे। इसके लिए ईडी ने 1 जुलाई, 21 जुलाई, 14 अगस्त, 24 अगस्त और 25 अगस्त 2026 को पत्र और ईमेल भेजे।
ईडी का कहना है कि इन जानकारियों के बावजूद मोहाली एसएसपी कार्यालय की ओर से नए अपराधों के संबंध में एफआईआर दर्ज करने को लेकर अब तक कोई जवाब नहीं दिया गया है। इसी मामले में अब ईडी ने मोहाली एसएसपी दफ्तर को 10 सितंबर को जानकारी और संबंधित रिकॉर्ड के साथ पेश होने का समन जारी किया गया है। इस मामले में ईडी ने मई में रियल एस्टेट कारोबारी अजय सहगल को गिरफ्तार किया था सहगल इंडियन को ऑपरेटिव हाउस बिल्डिंग सोसाइटी (ICHBS) के सचिव रह चुके हैं। एजेंसी की जांच में फर्जी दस्तावेजों के जरिए सीएलयू हासिल करने की प्रक्रिया भी जांच के दायरे में है। मामले में अजय सहगल और अन्य लोगों के खिलाफ नवंबर 2022 में एफआईआर दर्ज की गई थी। इसके बाद यह मामला पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में CWP 9767/2022 के तहत पहुंचा।