Himachal Govt
JalandharJalandhar News: कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत के पिता भगत चुन्नी लाल का...

Jalandhar News: कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत के पिता भगत चुन्नी लाल का हुआ निधन

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: पंजाब के कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत के पिता और पूर्व मंत्री भगत चुन्नी लाल का आज अल सुबह निधन हो गया। उन्होंने 93 साल की उम्र में घर में अंतिम सांस ली। उनका अंतिम संस्कार शाम करीब 5 बजे बस्ती शेख श्मशानघाट में किया जाएगा। वहीं पंजबा सरकार ने आज आधे दिन की छुट्टी का ऐलान किया है। गौर हो कि राजनीतिक सफर की शुरुआत में भगत चुन्नी लाल ने 1985 में जालंधर दक्षिण सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा था। हालांकि, इस चुनाव में उन्हें सफलता नहीं मिली। बाद में वह भाजपा में शामिल हो गए।

1997 में उन्होंने जालंधर दक्षिण सीट से पहली बार चुनाव जीता और पंजाब विधानसभा पहुंचे। 2007 में वह इसी सीट से दूसरी बार विधायक चुने गए। इसके बाद परिसीमन के कारण यह क्षेत्र जालंधर पश्चिम बन गया। 2012 के पंजाब विधानसभा चुनाव में उन्होंने भाजपा प्रत्याशी के तौर पर जालंधर पश्चिम से चुनाव लड़ा और फिर जीत दर्ज की। भगत चूनी लाल अकाली-भाजपा गठबंधन वाली सरकार में कैबिनेट मंत्री रह चुके है। उनका जन्म 1 दिसंबर 1932 को सियालकोट (मौजूदा पाकिस्तान) में हुआ था। भारत-पाकिस्तान बंटवारे के बाद उनका परिवार जालंधर में आकर बस गया था। उनका स्पोर्ट्स गुड्स के निर्यात का कारोबार था। उनके चार बेटे और चार बेटियां हैं। जालंधर वेस्ट की राजनीति में लंबे समय तक प्रमुख चेहरा रहे।

उन्होंने 1997 में पहली बार चुनाव जीता था और विधानसभा पहुंचे। 2017 में उन्होंने राजनीति से संन्यास ले लिया था। अपने राजनीतिक करियर के दौरान भगत चुन्नी लाल ने कई महत्वपूर्ण पदों की जिम्मेदारी संभाली। 2011 में सतपाल गोसाईं के इस्तीफे के बाद उन्हें पंजाब विधानसभा का उपाध्यक्ष (डिप्टी स्पीकर) चुना गया। 2012 से 2017 तक वह प्रकाश सिंह बादल के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे। इस दौरान उन्होंने स्थानीय निकाय, चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान, श्रम तथा वन एवं वन्यजीव मंत्रालयों का कार्यभार संभाला। इसके अलावा, 2012 से 2017 तक वह पंजाब विधानसभा में बीजेपी विधायक दल के नेता भी रहे। इसके बाद उन्होंने 2017 का विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया।

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Jalandhar News: कैबिनेट मंत्री के घर दुख सांझा करने पहुंचे DC और SP सहित कई नेता, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत के पिता भगत...

Punjab News: डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर हुई बेअदबी को लेकर आया डीसी का बड़ा बयान, देखें वीडियो

लुधियानाः जालंधर बाईपास चौक पर बाबा साहिब डॉ. भीमराव...

Punjab News: Mobile Shop पर हथियारबंद युवकों ने किया हमला, चेन और नकदी छीनने के आरोप, देखें वीडियो

लुधियानाः प्रेम नगर इलाके में एक मोबाइल शॉप पर...

Jalandhar News: घर में घुसकर नौजवानों ने की जमकर तोड़फोड़, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: वेस्ट हलके के गुरसंत नगर की 5...

बांग्लादेश सेना का चीनी टैंक फायरिंग अभ्यास में फटा, 2 सैनिकों की मौत, देखें वीडियो

ढाकाः बांग्लादेश के चटगांव में सेना के फायरिंग अभ्यास...

Jalandhar News: कैबिनेट मंत्री के घर दुख सांझा करने पहुंचे DC और SP सहित कई नेता, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत के पिता भगत चुन्नी लाल का आज सुबह 93 साल की उम्र में...

Punjab News: डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर हुई बेअदबी को लेकर आया डीसी का बड़ा बयान, देखें वीडियो

लुधियानाः जालंधर बाईपास चौक पर बाबा साहिब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के साथ हुई बेअदबी के विरोध में...

Punjab News: Mobile Shop पर हथियारबंद युवकों ने किया हमला, चेन और नकदी छीनने के आरोप, देखें वीडियो

लुधियानाः प्रेम नगर इलाके में एक मोबाइल शॉप पर 5-6 हथियारबंद युवकों ने हमला कर जमकर तोड़फोड़ की। हमलावरों...

Jalandhar News: घर में घुसकर नौजवानों ने की जमकर तोड़फोड़, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: वेस्ट हलके के गुरसंत नगर की 5 नंबर गली में गुंडागर्दी का नंगा नाच देखने को मिला।...