.
JalandharJalandhar News: 180 रुपए की नान की प्लेट को लेकर हुआ विवाद,...

Jalandhar News: 180 रुपए की नान की प्लेट को लेकर हुआ विवाद, जमकर चले लात-घूसे, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: बस स्टैंड पर स्थित उस समय भारी हंगामा हो गया, जब नान खाने आए ग्राहक का ढाबे पर चालक से विवाद हो गया। दोनों में विवाद इतना बढ़ गया कि ग्राहक और दुकानदार में हाथापाई हो गई। इस दौरान दोनों पक्षों में जमकर लात-घूसे मारे गए। मिली जानकारी ज्ञानी दा ढाबे पर ऊना निवासी नान खाने पहुंचा। ग्राहक ने कहाकि वह अमृतसर से ऊना जा रहा था। इस दौरान बस स्टैंड पर स्थित ज्ञानी दा ढाबे पर नान खाने के लिए रूक गया। जहां ढाबे से उसने 2 नॉन का ऑर्डर दिया।

इस दौरान नान खाने के बाद जब वह उसने पैसे पूछे तो दुकानदार ने एक प्लेट नॉन के 180 रुपए बताए। इस बात को लेकर ग्राहक ने उसे मंहगे दाम लगाने को लेकर बात की तो दोनों में विवाद हो गया। जिसेक बाद दोनों पक्ष सड़क पर हाथापाई करने लग गए। वीडियो में देखा जा सकता है कि दुकानदार द्वारा जमकर ग्राहक पर थप्पड़ मारे गए। घटना की वीडियो भी सामने आई है। जिसके बाद दोनों पक्ष थाने में शिकायत देने पहुंच गए। इस हाथापाई में ग्राहक के माथे पर चोट आई है।

वहीं दूसरी ओर दुकानदार हरजिंदर सिंह ने कहाकि उसने 2 नान दिए और उसके बाद पैसे मांगे तो वह विवाद करने लगा। दुकानदार के अनुसार सिंगल नान 90 रुपए का है। दुकानदार ने ग्राहक पर नशा करने के आरोप लगाए। इस दौरान दुकान पर रेट लिस्ट ना लगाए जाने को लेकर पूछा तो दुकानदार ने कहा कि यहां पर किसी भी दुकानदार द्वारा रेट लिस्ट नहीं लगाई गई। दुकानदार ने ग्राहक द्वारा उसके कपड़े फाड़े जाने के आरोप लगाए। हालांकि दुकानदार की ओर से हाथापाई को लेकर जब सवाल किया गया तो वह इस बात से बचता हुआ दिखाई दिया। वहीं पुलिस अधिकारी ने कहाकि दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे है। बयानों के आधार पर बनती कार्रवाई की जाएगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Jalandhar News: एक किलो हेरोइन सहित 2 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के...

DRDA ऊना में रैंप एवं जेम पोर्टल पर कार्यशाला आयोजित

ऊना,सुशील पंडित: उद्योग विभाग ऊना की ओर से रेसिंग...

पीर निगाह मंदिर के चंदे को लेकर पूर्व विधायक सतपाल रायजादा ने उठाए सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग

ऊना,सुशील पंडित: ऊना सदर से कांग्रेस के पूर्व विधायक सतपाल रायजादा ने...

Jalandhar News: एक किलो हेरोइन सहित 2 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत सीआईए स्टाफ ने 2 आरोपियों को हेरोइन सहित गिरफ्तार...

DRDA ऊना में रैंप एवं जेम पोर्टल पर कार्यशाला आयोजित

ऊना,सुशील पंडित: उद्योग विभाग ऊना की ओर से रेसिंग एंड एक्सीलरेटिंग परफॉरमेंस कार्यक्रम के अंतर्गत आज डीआरडीए कॉन्फ्रेंस हॉल,...

हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

3,200 से अधिक युवाओं ने एक साथ लिया नशा मुक्त भारत का संकल्प चंडीगढ़: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 2 अगस्त...

कैबिनेट मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने पंजाब विधानसभा में ई-20 Blended Petrol संबंधी प्रस्ताव का किया समर्थन

चंडीगढ़: पंजाब के जेल, एनआरआई मामले एवं संसदीय कार्य मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने आज पंजाब विधानसभा में ई-20...