जालंधरः शहर के चर्चित RTI एक्टिविस्ट सिमरनजीत सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जिसके बाद जालंधर रेंज के DIG नवीन सिंगला प्रेस कांफ्रैंस करते हुए मीडिया जानकारी देते हुए बताया कि हत्या की वजह प्रॉपर्टी का विवाद है। मामले में सिमरनजीत सिंह के मामे का बेटा (चचेरा भाई) शरणजीत को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने सिमरनजीत को फगवाड़ा बाईपास से गिरफ्तार किया है, दोनों के बीच पैसों के लेनदेन का विवाद था। इसी को लेकर दोनों के बीच बहस-बाजी हो गई। जिसके बाद शरणजीत ने गोली चला दी।
DIG ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया खुलासा
जालंधर रेंज के DIG नवीन सिंगला ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि शुरुआती जांच में हत्या की वजह प्रॉपर्टी और पैसों के लेन-देन का विवाद सामने आया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी शरणदीप को गिरफ्तार कर लिया है। वारदात में इस्तेमाल किये गये हथियार को भी बरामद कर लिया गया है। जिन्हें फारेंसिक जांच के लिये भेज दिया गया है।
आरोपी से पूछताछ जारी
पुलिस ने आरोपी शरणदीप को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि मामले के हर पहलू की गहराई से जांच की जा रही है ताकि हत्या से जुड़ी पूरी सच्चाई सामने आ सके।

