Girl in a jacket
HomePunjabJalandharJalandhar News: हिट एंड रन मामले में Civil Hospital की डॉ. प्रिया...

Jalandhar News: हिट एंड रन मामले में Civil Hospital की डॉ. प्रिया ने किया सरेंडर

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: नकोदर रोड स्थित एल्डिको कॉलोनी के बाहर कुछ दिन पहले देर रात महिला कार चालक द्वारा बाइक सवार को टक्कर मार दी गई थी। इस घटना में युवक की मौत हो गई थी और युवक के साथ बाइक पर मौजूद महिला घायल हो गई थी। घटना को अंजाम देने बाद से पुलिस कार चालक महिला की तालाश कर रही थी। पुलिस ने कार बरामद कर ली। वहीं पुलिस ने इस हिट एंड रन केस में सिविल अस्पताल की डॉ. प्रिया कौशल पत्नी मनीष कौशल को केस में नामजद किया था।

जिसके बाद 5 दिन से फरार चल रही सिविल अस्पताल की डॉ. प्रिया कौशल ने थाना लांबड़ा में सरेंडर कर दिया। मामले की जानकारी देते हुए एसएचओ गुरमीत राम ने कहा कि डॉ. प्रिया ने माना कि घटना के समय वे ही गाड़ी चला रही थीं। बाद में उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया। पुलिस केस की जांच जल्द पूरी कर चार्जशीट कोर्ट में फाइल कर देगी। इससे पहले पुलिस ने एक्सयूवी (पीबी 08डीए 5319) बरामद कर ली थी। गाड़ी डॉ. प्रिया के पति डेंटिस्ट डॉ. मनीष कौशल के नाम पर है।

बता दें कि 19 नवंबर की रात नकोदर रोड स्थित एल्डिको कॉलोनी के बाहर बाइक को टक्कर मारकर एक्सयूवी गाड़ी कॉलोनी में चली गई थी। एक्सीडेंट में सत्यम की मौत हो गई थी, जबकि पीछे बैठी प्रिया जख्मी हो गई थी। पुलिस ने उक्त कॉलोनी से गाड़ी जब्त कर ली थी। बिहार के रहने वाले देवराज ने पुलिस बयान में कहा था कि वह नकोदर के शेरपुर में रहते हैं। उनकी बुआ का बेटा सत्यम पड़ोस में रहती प्रिया संग जालंधर आ रहा था कि एक्सयूवी गाड़ी ने टक्कर मार दी। गाड़ी एक महिला चला रही थी। पुलिस ने एक्सीडेंट को अंजाम देने वाली गाड़ी जब्त कर ली। थाना लांबड़ा में अज्ञात महिला के खिलाफ बीएनएस की 106, 281, 125 (बी), 324(4) के तहत केस दर्ज किया था।

- Advertisement -
Girl in a jacket

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -