.
JalandharJalandhar News: गृह मंत्री अमित शाह के दौरे से पहले Cambridge School,...

Jalandhar News: गृह मंत्री अमित शाह के दौरे से पहले Cambridge School, Devi Talab Temple सहित अन्य को मिली बम से उड़ाने की धमकी

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: महानगर में आज परगपुर के पास देश के गृहमंत्री अमित शाह द्वारा बड़ी रैली को संबोधन किया जाना है। जिससे पहले बुधवार सुबह जालंधर स्थित स्कूलों में बम से उड़ने की धमकी दी गई है। इसको लेकर एक ईमेल जालंधर स्थित कैंब्रिज स्कूल के ऑफिशल मेल ड्रेस पर पहुंची है। बम से उड़ने की धमकी मिलते ही जालंधर पुलिस को सूचना दे दी गई है।

वही अमित शाह की रैली को लेकर लोकल पुलिस के साथ-साथ इंटेलिजेंस सोर्सेस एक्टिव है, इस धमकी को लेकर सभी खुफिया तंत्र अलर्ट पर कर दिए गए हैं। मेल में लिखा है कि सभी अपने बच्चों को बचे और 11:11 पर स्कूलों को उड़ाने की धमकी दी गई है। वहीं 12:11 पर देवी तलब मंदिर को उड़ाने की धमकी दी गई है, जहां पर गृहमंत्री अमित शाह द्वारा खुद जाकर नतमस्तक होने का प्रोग्राम रखा हुआ है।

धमकी भरे ई-मेल में दावा किया गया है कि जालंधर में अमित शाह की रैली के स्टेज के नीचे IED लगाया गया है। इसके अलावा रैली में लोगों को लाने वाली 2,000 बसों में से 2-3 बसों में बम होने की बात भी कही गई है। ई-मेल के लास्ट में ‘खालिस्तान नेशनल आर्मी’ और ‘बब्बर खालसा (परमार-कनाडा)’ के नाम लिखे गए हैं। इसके साथ गुरनख सिंह, डॉ. गुरनिरवैर सिंह, प्रो. गुरकाल सिंह और प्रो. गुरंगार सिंह के नाम भी दर्ज हैं। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं।

बता दें कि गृहमंत्री के आने से पहले देवी तालाब मंदिर के साथ लभू राम दोआबा स्कूल की ग्राउंड में हेलीपैड बनाया गया है और दूसरा हेलीपैड रैली स्थल से कुछ ही दूरी पर बनाया गया है। भाजपा नेता केडी भंडारी ने बताया कि अमित शाह का यह दौरा भाजपा में जान फूंकेगा। गृहमंत्री पहले शक्तिपीठ श्री देवी तालाब मां त्रिपुल मालिनी मंदिर में नतमस्तक होकर मां का आशीर्वाद लेंगे और उसके बाद में रैली स्थल पर जाएंगे। प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने कहा कि 30 सितंबर की महारैली को केवल राजनीतिक कार्यक्रम के बजाय पंजाब को नशा के खिलाफ जागरूक करने वाली बड़ी मुहिम के रूप में आयोजित किया जा रहा है।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Punjab News: स्कूलों के समय में हुआ बदलाव, आदेश जारी

चंडीगढ़ः पंजाब में सर्दियां शुरु होते ही स्कूलों के...

श्रीराम मंदिर चढ़ावा चोरी मामलाः अनुकल्प मिश्रा ने अकेले पार की 1 Crore से ज्यादा की रकम

अयोध्याः श्रीराम मंदिर के चढ़ावा चोरी की रकम में...

लगातार गिरावट के बाद मामूली बढ़त के साथ खुला शेयर बाजार

मुबंईः भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को मिलाजुला रुख...

LPU Protest मामले में स्टूडेंट्स की बढ़ी मुश्किलें, पुलिस ने की 3 और FIR दर्ज

जालंधर, ENS: फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट्स...

Punjab News: सरपंच के कान के झुमके छीनने वाले सुनार सहित तीन गिरफ्तार, देखें वीडियो

अमृतसर/तारसिक्काः पुलिस ने तारसिक्का पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र...

Punjab News: स्कूलों के समय में हुआ बदलाव, आदेश जारी

चंडीगढ़ः पंजाब में सर्दियां शुरु होते ही स्कूलों के समय में बदलाव हो गया। वहीं कल यानी 1 अक्टूबर...

श्रीराम मंदिर चढ़ावा चोरी मामलाः अनुकल्प मिश्रा ने अकेले पार की 1 Crore से ज्यादा की रकम

अयोध्याः श्रीराम मंदिर के चढ़ावा चोरी की रकम में आरोपी अनुकल्प मिश्रा ने अकेले ही एक करोड़ से अधिक...

लगातार गिरावट के बाद मामूली बढ़त के साथ खुला शेयर बाजार

मुबंईः भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को मिलाजुला रुख देखने को मिला। सेंसेक्स में मामूली वृद्धि दर्ज हुई, जबकि...

LPU Protest मामले में स्टूडेंट्स की बढ़ी मुश्किलें, पुलिस ने की 3 और FIR दर्ज

जालंधर, ENS: फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट्स द्वारा हुए बवाल को लेकर अभी भी पुलिस फोर्स तैनात...