.
JalandharJalandhar News: दिन दहाड़े घर से गहने, नगदी और सिलेंडर लेकर चोर...

Jalandhar News: दिन दहाड़े घर से गहने, नगदी और सिलेंडर लेकर चोर फरार, 5वीं बार हुई घटना, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

आरोप- थाने में आरोपी को पकड़ाया तो पुलिस ने छोड़ दिया

जालंधर, ENS: गुलाब देवी रोड रोज पार्क की 3 नंबर गली में स्थित घर को चोरों ने निशाना बनाया। मिली जानकारी के अनुसार चोरों द्वारा 5वीं बार घटना को अंजाम दिया गया। चोर घर से नगदी, गहने और सिलेंडर लेकर फरार हो गया। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में चोर सिलेंडर ले जाता हुआ पैदल दिखाई दे रहा है। परिवार द्वारा घटना की सूचना थाना 2 की पुलिस को दे दी गई है। मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित रोशन ने बताया कि 5वीं बार उसके घर में चोरी हुई है। पुलिस को हर बार सूचना दी गई, लेकिन अभी तक कोई वारदात को हल नहीं किया गया।

वहीं आज सुबह 10.30 बजे चोर ने वारदात को अंजाम दिया। घटना के दौरान सभी कामकाज के लिए गए हुए थे। इस दौरान दिन दहाड़े चोर गेट का ताला तोड़कर घर में घुस गया। इस दौरान अलमारी के लॉक तोड़कर गहने, नगदी और सिलेंडर लेकर चोर फरार हो गया। पीड़ित के अनुसार घर पर 10 से 12 हजार की नगदी और मंगलसूत्र 20 से 25 हजार मौजूद था, जो चोर लेकर फरार हो गया। इस दौरान पीड़ित ने दिखाया कि घर के ताले टूटे हुए थे। वहीं कैमरे में एक व्यक्ति सिलेंडर लेकर फरार होता दिखाई दे रहा है। जांच एएसआई जर्मन सिंह ने कहाकि वह मामले की जांच कर रहे है। वहीं पीड़ित ने कहाकि उसकी बहन की शादी थी, उस दौरान भी चोर सारे गहने लेकर फरार हो गए।

वहीं परिजन ने पुलिस के सामने चौकाने वाला बयान देते हुए कहा कि उन्होंने एक बार चोर को काबू करके पुलिस के हवाले किया था। इस दौरान उसने चोर को थाने में पकड़ाकर भेजा था और पुलिस ने उसे छोड़ दिया था। वहीं जांच अधिकारी ने कहाकि मामले की जांच की जा रही है और परिवार के बयान दर्ज करके बनती कार्रवाई की जाएगी। वहीं पीड़ित ने कहाकि रसोई गैस से भरा सिलेंडर उतारकर चोर ले गया। बीते दिन भी इलाके में साईकिल चोरी की घटना सामने आई थी। पीड़ित ने कहाकि अगर वह चोर को काबू करते है तो वह हथियार से हमला करके फरार हो जाते है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

आमजन की सुविधा के लिए शहरी क्षेत्रों में 1646 वार्ड कमेटियां गठित की : CM Saini

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा...

Jalandhar News: विवादों में घिरे ASI के मामले में ADCP का आया बयान, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: परागपुर चौंकी इंचार्ज को लेकर एक वीडियो...

Jalandhar News: चोरों का आतंक, 2 वाहन लेकर हुए फरार, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: महानगर में चोरी की घटनाएं थमने का...

राज्य स्तरीय बीन वादन प्रतियोगिता में विजेता कलाकरों का किया गया चयन

चंडीगढ़: कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग, हरियाणा द्वारा आयोजित...

आमजन की सुविधा के लिए शहरी क्षेत्रों में 1646 वार्ड कमेटियां गठित की : CM Saini

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि आमजन की सुविधा व शिकायतों के समाधान के लिए...

Jalandhar News: विवादों में घिरे ASI के मामले में ADCP का आया बयान, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: परागपुर चौंकी इंचार्ज को लेकर एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई, जिसमें चौंकी इंचार्ज एएसआई हरदयाल...

Jalandhar News: चोरों का आतंक, 2 वाहन लेकर हुए फरार, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: महानगर में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही। वहीं आज 2 अलग-अलग जगहों पर...

राज्य स्तरीय बीन वादन प्रतियोगिता में विजेता कलाकरों का किया गया चयन

चंडीगढ़: कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग, हरियाणा द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय बीन वादन दलों की प्रतियोगिता में चयनित विजेता...