जालंधर, ENS: शहर के सुंदर नगर में एक ही क्वार्टर में रहने वाली 3 नाबालिग लड़कियां संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता हो गईं। इनमें 12 व 13 साल की 2 सगी बहनें शामिल है, जबकि 16 साल की एक उनकी सहेली शामिल है। मिली जानकारी के अनुसार दोनों बहनें चौथी व 5 वीं में पढ़ाई करती हैं। पारिवारिक सदस्यों को लड़कियां के लापता होने का उस समय पता चला, जब वह कम से घर लौटे। उन्होंने तीनों को आसपास ढूंढ़ा, लेकिन उनका पता नहीं चला।
सूचना मिलने पर थाना डिवीजन नंबर आठ की पुलिस व एसीपी नार्थ अशोक मीणा मौके पर पहुंचे और जांच में जुट गए। एसीपी नार्थ अशोक मीणा ने बताया उनकी टीम और थाना डिवीजन नंबर 8 की पुलिस को कंट्रोल रूम पर सूचना मिली थी कि सुंदर नगर में एक ही क्वार्टर में रहने वाले 3 नाबालिग युवतियां घर से लापता हो गई है।
जिसके बाद वह मौके पर पहुंचे तो जांच के दौरान युवतियों के मां बाप ने बता कि वह रोजाना की तरह सोमवार सुबह घर से काम पर गए थे और वह शाम करीब साढ़े पांच बजे घर वापस लौटे तो बच्चियां घर पर नहीं थी। उनकी टीम ने घर के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला तो तीनों एक डेढ़ बजे घर से कहीं जाती हुई नजर आई। एसीपी ने बताया कि उनकी टीम मामले की जांच में जुटी है और वह बनती कार्रवाई कर रहे हैं।