Girl in a jacket
HomePunjabJalandharJalandhar News: AAP Party की Meeting में Observers सहित पहुंचे 25 MLA,...

Jalandhar News: AAP Party की Meeting में Observers सहित पहुंचे 25 MLA, Raghav Chadha पर बरसी जीवनजोत, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: पंजाब के 6 राज्यसभा सांसदों के पार्टी छोड़ने के बाद आप पार्टी में हलचल मची हुई है। वहीं पार्टी लगातार विधायकों और ऑब्जर्वरों सहित वालंटियर के साथ तालमेल बना रही है। वहीं आज प्रदेश प्रभारी मनीष सिसोदिया द्वारा जालंधर में शाहपुर सिटी कैंपस में मीटिंग बुलाई गई। इस मीटिंग में एक हजार ब्लॉक ऑब्जर्वरों के साथ विधायक भी पहुंच रहे हैं। जानकारी के मुताबिक 12 बजे शुरू होने वाली इस मीटिंग में नरेश कटारिया, जीवनजोत कौर, इंद्रजीत निज्जर समेत 25 विधायक पहुंच चुके हैं और ऑब्जर्वर भी मीटिंग में पहुंच रहे हैं।

वहीं मामले की जानकारी देते हुए विधायक जीवनजोत ने बताया कि पार्टी की मीटिंग लगातार होती रहती है। ऐसे में मीटिंग में मुद्दों को लेकर अक्सर बात होती है। वहीं राघव चड्ढा ने कहा था कि ऐसी कोई करंसी नहीं बनी है जो उन्हें खरीद सके, इस पर विधायक ने कहा कि वह खुद के एथिक्सि से समझौता करके चले गए है। ऐसे में साफ पता चलता है कि वह काफी समय से भाजपा के साथ थे और वह कम्फर्ट और सेलीब्रिटी वाली जिंदगी जीना चाहते थे। ऐसे में जेल जाने की जब बात आती है तो हमारे लीडर जेलों में जाते है।

उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया ने राघव को लेकर एक बूटा पार्टी में लगाया था, लेकिन वह धोखा देकर चले गए, ऐसे में कौन उन पर विश्वास करेगा, आम जनता को बिल्कुल विश्वास नहीं करेंगी। वहीं कांग्रेस द्वारा आप के 50 विधायकों के पार्टी छोड़ने के सवाल पर कहा कि शिरोमणि अकाली दल और कांग्रेस ने सत्ता में रहकर कौन से वादे पूरे किए है। सीएम मान ने सत्ता में आने के बाद सभी वादे पूरे किए है, इसलिए वह ऐसी बातें कर रहे है। वहीं सातों सांसदों के पार्टी छोड़कर जाने पर कहा कि उनके जाने से पार्टी को कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। वहीं लुधियाना की विधायक ने कहा कि 4 महीने से यह प्रोसेस चल रहा था। दरअसल, एक हजार ऑब्जर्वरों को लगाया था। ऐसे में वह सही से काम कर रहे है और पार्टी के कार्यकर्ता और पुराने वर्करों को लेकर सारा सर्वे आज सौंपा जाएगा। ऐसे में सभी मंत्री और विधायक भी मीटिंग में शामिल होंगे।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -