HomePunjabAmritsarजालंधरः इस इलाके में छापेमारी कर भारी मात्रा में गौमांस किया बरामद,...

जालंधरः इस इलाके में छापेमारी कर भारी मात्रा में गौमांस किया बरामद, 5 तस्कर गिरफ्तार

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: पंजाब में लगातार गौमांस की तस्करी को लेकर हिंदू संगठनों की ओर सख्ती से कार्रवाई करते हुए आरोपियों को काबू करके बड़े खुलासे किए जा रहे हैं। वहीं अब गोराया में शिवसेना नेता बाल ठाकरे रोहित जोशी ने पुलिस के साथ मिलकर गौं तस्करों को गिरफ्तार किया है। थाना गोराया की पुलिस चौकी दोसांझ कलां को शिवसेना रोहित जोशी और अन्य हिंदू संगठनों के नेताओं ने गौं तस्करी के मामले में गुप्त सूचना दी थी। गुप्त सूचना के आधार पर शिवसेना नेता रोहित जोशी ने पुलिस पार्टी को साथ लेकर हड्डा रोड़ी में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में गौमांस इकट्ठा किया हुआ है व उसे बर्फ में रखा गया है।

इस अवसर पर रोहित जोशी ने कहा कि इससे पहले भी इस इलाके में लगातार उन्हें शिकायतें मिल रही थीं जिसके बाद उन्होंने करीब एक माह पहले भी यहां पर छापेमारी की थी व पुलिस पार्टी ने गौमांस पकड़ा था जिस पर पुलिस ने कार्रवाई नहीं की थी। मांस को टैस्ट के लिए भोपाल में भेज दिया गया था। उस समय भी इन लोगों को चेतावनी देकर छोड़ा गया था लेकिन इसके बावजूद भी यह लोग गौमांस की तस्करी करने से नहीं हटे। आज फिर उन्हें गुप्त सूचना मिली थी जिसके बाद पुलिस पार्टी को साथ लेकर छापेमारी की तो वहां से पुलिस ने मांस को बरामद करके अपने कब्ज़े में ले लिया है।

- Advertisement - spot_img
- Advertisement - spot_img

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -