जालंधर,ENS : कार और बाइक की भीषण टक्कर होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार अपरा रोड पर एक कार ने बाइक पर जा रहे परिवार को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार महिला और उसके 2 वर्षीय बेटे की मौत हो गई। मृतक बेटे की पहचान गुरप्रीत(2) के तौर पर हुई है और घायल की पहचान विनोद के तौर पर हुई है। घायल को अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।
जानकारी के मुताबिक श्राद के बाद जठेरों से माथा टेककर वापिस आ रहे थे। घायल विनोद ने बताया कि वह गत शाम बाइक पर जा रहे थे, इसी दौरान कार ने टक्कर मार दी। घायल विनोद ने बताया कि उसकी पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई, जबिक बेटे ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।
पुलिस प्रभारी हरजीत सिंह ने बताया कि परिवार फिल्लौर के पास गांव गन्ना का रहने वाला है। तीनों माथा टेककर वापिस लौट रहे थे, कार ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद आरोपी फरार हो गया। पुलिस प्रभारी ने बताया कि कार सवार की तलाश शुरु कर दी है।
