Girl in a jacket
HomePunjabAmritsarजालंधरः इस इलाके में साले ने जीजे पर घर में घुसकर किया...

जालंधरः इस इलाके में साले ने जीजे पर घर में घुसकर किया हमला, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: थाना-1 के तहत राम नगर में साले ने अपने साथियों के साथ मिलकर जीजा के घर में घुसकर उस पर हमला कर दिया। इस हमले में गांधी कैंप निवासी जिम्मी गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे इलाज के लिए परिवारिक सदस्यों ने नजदीकी अस्पताल में पहुंचाया। जिम्मी ने बताया कि उसका पत्नी के साथ डायवोर्स केस चल रहा है, जिसके चलते कई बार उसकी पत्नी के भाई ने उस पर कचहरी में तरीख पर जाते समय भी कई बार हमला किया था, जिसकी शिकायत में उन्होंने पहले भी पुलिस को दी है।

जिम्मी ने बताया कि उसकी बहन की बेटी की शादी की तैयारियां चल रही थीं और वीरवार दोपहर घर पर सोया हुआ था कि उसकी पत्नी का भाई अपने साथियों के साथ आया और उसे मारपीट करता हुआ घर से खींचकर बाहर ले आया और फिर गली में उसने अपने साथियों के साथ उसके साथ मारपीट कर भाग गया। पीड़ित परिवार ने आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने घटना के तुरंत पुलिस को सूचना दी थी लेकिन पुलिस घटनास्थल पर नहीं पहुंची।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -