जालंधर, ENS: भार्गव कैंप थाने के बाहर पीड़ित भाभी ने परिवार सहित अपने देवर पर मारपीट के आरोप लगाए है। इस मामले को लेकर उनका कहना है कि वह शराब पीकर माता-पिता सहित उनके साथ हाथापाई करता है गालियां निकालता है। वहीं इस मामले को लेकर व्यक्ति के बड़े भाई सिकंदर ने बताया कि उसका छोटा भाई माता से पैसे लेकर खा गया। उन्होंने कहा कि बेटी को पहली बार उसने गालियां निकाली।
इस मामले को लेकर भाई ने कहा कि उसका छोटा भाई धक्का करता है। एक सप्ताह पहले भी दोनों में लड़ाई हुई थी। वहीं अब बेटी को पहली बार उसने गालियां निकाली। पीड़ित परिवार ने कहा कि देवर शराब पीकर हाथापाई करता है और गालियां निकालता है। उन्होंने आरोप लगाए है कि वह घर का हिस्सा अब मांग रहा है। पीड़ित ने कहा कि सुबह 8 बजे से पुलिस को शिकायत दी हुई है। लेकिन पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही। पीड़ित परिवार ने पुलिस की कार्रगुजारी को लकेर गंभीर सवाल उठाए है।
