.
Haryana Govtकिसानों को मंडियों में हर जरूरी सुविधा उपलब्ध करवाना सरकार की प्राथमिकता

किसानों को मंडियों में हर जरूरी सुविधा उपलब्ध करवाना सरकार की प्राथमिकता

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़: हरियाणा के पंचायत,विकास एवं खनन मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने मंगलवार को पानीपत के इसराना की आधुनिक अनाज मंडी का दौरा कर धान की खरीद व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित खरीद एजेंसियों और अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि मंडी में किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए और किसान की फसल का एक-एक दाना खरीदा जाए।

उन्होंने मंडी में खरीद के साथ-साथ समय पर उठान, साफ-सफाई, सुरक्षा तथा किसानों के लिए आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि मुख्यमंत्री के स्पष्ट निर्देश हैं कि किसान की फसल का एक-एक दाना खरीदा जाए और किसानों को मंडी में किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। सरकार की प्राथमिकता है कि किसान अपनी फसल लेकर मंडी में आए तो उसे खरीद प्रक्रिया में किसी तरह की दिक्कत न हो।

मंत्री ने मंडी में आधुनिक नमी मापक मीटर से धान की नमी की जांच भी की और खरीद प्रक्रिया का जायजा लिया। उन्होंने किसानों से आह्वान किया कि वे अपनी धान की फसल को अच्छी तरह सुखाकर मंडी में लेकर आएं। उन्होंने कहा कि फसल में नमी कम होने से खरीद प्रक्रिया में तेजी आएगी और किसानों को भी इसका लाभ मिलेगा।

कैबिनेट मंत्री ने कहा महिला और पुरुष खिलाडिय़ों द्वारा स्वर्ण पदक जीतना प्रदेश के लिए गर्व की बात है। हरियाणा की मिट्टी ने हमेशा देश को बेहतरीन खिलाड़ी दिए हैं और हमारे खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं। इन खिलाडिय़ों की उपलब्धियां प्रदेश के लाखों युवाओं के लिए प्रेरणा का काम करेंगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

स्कॉलर्स यूनिफाइड स्कूल जिला स्तरीय ताइक्वांडो स्पर्धा में ओवरऑल विजेता

एथलेटिक्स में भी खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन ऊना,सुशील पंडित: स्कॉलर्स...

राज्यपाल ने संकट मोचन हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चना

शिमला: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने लेडी गवर्नर बिंदु गुप्ता...

बंगाणा महाविद्यालय में एड्स जागरूकता को लेकर नुक्कड़ नाटक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित

ऊना,सुशील पंडित: हिमाचल प्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण सोसायटी के...

खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने पलवल अनाज मंडी का दौरा कर लिया व्यवस्थाओं का जायजा

चंडीगढ़: हरियाणा के खेल एवं युवा अधिकारिता राज्य मंत्री...

स्कॉलर्स यूनिफाइड स्कूल जिला स्तरीय ताइक्वांडो स्पर्धा में ओवरऑल विजेता

एथलेटिक्स में भी खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन ऊना,सुशील पंडित: स्कॉलर्स यूनिफाइड सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्र-छात्राओं ने जिला स्तरीय खेलकूद...

राज्यपाल ने संकट मोचन हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चना

शिमला: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने लेडी गवर्नर बिंदु गुप्ता के साथ आज शिमला स्थित ऐतिहासिक संकट मोचन हनुमान मंदिर...

बंगाणा महाविद्यालय में एड्स जागरूकता को लेकर नुक्कड़ नाटक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित

ऊना,सुशील पंडित: हिमाचल प्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण सोसायटी के निर्देशों के अनुपालन में त्रिवेणी कला संगम, हमीरपुर तथा जनसंपर्क...

मुख्यमंत्री ने सरकारी अस्पतालों की सेवाओं में सुधार के लिए स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की समीक्षा की

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि आयुष्मान भारत व चिरायु योजना के मरीजों को सरकारी...