Entertainmentसुखविंदर सूक्खु के मुख्यमंत्री बनने पर इंटक ने बांटे लडडू

सुखविंदर सूक्खु के मुख्यमंत्री बनने पर इंटक ने बांटे लडडू

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मज़दूरों की समस्याओं और न्यूनतम वेतन बढ़ाने को मुख्यमंत्री से मिलेगी इंटक : विक्रम ठाकुर

मुख्यमंत्री सुखविंदर सूक्खु से हिमाचली युवाओं को उद्योगों में रोजगार की उम्मीद : ओम शर्मा

बद्दी/ सचिन बैंसल : हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार और सुखविंदर सिंह सूक्खु के मुख्यमंत्री बनने की खुशी में हिमाचल इंटक ने यूनीकेम चौक पर मज़दूरों व राहगीरों को लड्डू बांटे। प्रदेश इंटक के कार्यकारी अध्यक्ष विक्रम ठाकुर, प्रदेश इंटक प्रवक्ता व इंडस्ट्री एम्प्लॉय फेडरेशन (इंटक) के वाईस चेयरमैन ओम शर्मा व प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव शर्मा की अगुवाई में इंटक कार्यकर्ताओं ने लड्डू वितरण कर खुशी जाहिर की।
इंटक कार्यकारी अध्यक्ष विक्रम ठाकुर ने कहा कि सुखविंदर सूक्खु जमीन से जुड़े आम नेता हैं और उनके मुख्यमंत्री बनने से प्रदेश के आम व मज़दूर वर्ग को उनसे खासी उम्मीद है। विक्रम ठाकुर ने कहा कि जल्द इंटक का एक प्रतिनिधिमंडल प्रदेश समन्वयक महिमन चंद्र व प्रदेशाध्यक्ष संजय शर्मा की अगुवाई में पूरी टीम के साथ मुख्यमंत्री से मिलेगा। उन्हें ज्ञापन सौंपकर मज़दूरों का न्यूनतम वेतन बढ़ाने, ईएसआई पीएफ, हिमाचली युवाओं को उद्योगों में रोजगार व अन्य समस्याओं के हल की मांग की जाएगी। 
इंटक के प्रदेश प्रवक्ता ओम शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सूक्खु ज़मीन से जुड़े नेता हैं और लंबे संघर्ष के बाद आज वह इस मुकाम पर पहुंचे है। इंटक ट्रांसपेरेंसी एक्ट और उनके द्वारा जनहित में लिए सभी फ़ैसलों का स्वागत करती है। पिछली जयराम ठाकुर सरकार ने आखरी 6 महीने में बिना बजट के वोट बटोरने के लिए जो घोषणाएं की उनकी समीक्षा का फ़ैसला बिल्कुल सही है। ओम शर्मा ने कहा कि हिमाचल फार्मा हब होने के साथ साथ बड़ा औद्योगिक क्षेत्र है और यहां देशभर के लोग उद्योगों में काम कर रहे हैं। इंटक जल्द मज़दूरों की अहम समस्याओं के लेकर मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू से मिलेगी और कामगारों को पेश आ रही दिक्कतों के हल का प्रयास किया जाएगा। 
ओम शर्मा ने कहा मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सूक्खु हिमाचल में इस इंटक के कर्णधार हैं और इंटक सरकार तथा मुख्यमंत्री के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेगी। 

न मज़दूरों न उद्योगपतियों का शोषण किया जाएगा बर्दाश्त

इंटक अध्यक्ष विक्रम ठाकुर और प्रदेश प्रवक्ता ओम शर्मा ने कहा की इंटक ट्रांसपेरेंसी एक्ट के तहत काम करेगी। न मज़दूरों और न ही उद्योगपतियों का शोषण बर्दाश्त किया जाएगा। उद्योग चलेंगे तो की मज़दूरों के घर का भी चूल्हा जलेगा। इंटक प्रयास करेगी के इंडस्ट्री और मज़दूरों के बीच बेहतर तालमेक बनकर बीबीएन में विकास की रफ़्तार को बढ़ाया जाए।

दून को दिया जाए मंत्री पद, राम कुमार को दिया जाए उद्योग मंत्रालय

इंटक अध्यक्ष विक्रम ठाकुर व प्रदेश प्रवक्ता ओम शर्मा ने बताया के इंटक ने राष्ट्रीय व प्रदेश कांग्रेस के समक्ष दून को मंत्री पद दिये जाने की मांग रखी है। इंटक ने दून विधायक राम कुमार चौधरी को उद्योगमंत्री बनाने की मांग उठासी है। राम कुमार चौधरी इस औद्योगिक क्षेत्र से सम्बंध रखते है और यहां के माहौल, उद्योगों व कामगारों की समस्याओं से भलीभांति परिचित है। राम कुमार चौधरी की उद्योगमंत्री बनाया जाता है तो एशिया के इस सबसे बड़े औद्योगिक क्षेत्र के विकास को रफ़्तार मिलेगी। इस मौके पर विक्रम ठाकुर, ओम शर्मा, इंडस्ट्री फेडरेशन के चेयरमैन डॉक्टर अशवनी शर्मा, राजीव शर्मा, संजीव ठाकुर, अजय कोहली, देवराज शर्मा, भारत भूषण, भीम सिंह, हर्ष, राम बाबू, संदीप, जय सिंह, दिनेश, लक्की ठाकुर समेत इंटक के कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Haryana News: तीन अवैध देशी कट्टों व एक जिंदा कारतूस सहित तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंचकूलाः पुलिस टीम ने अपराध एवं अवैध हथियार तस्करी...

ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चंबा के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा

शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज...

भगवंत मान सरकार ने 35.5 लाख महिलाओं के खातों में मासिक वित्तीय सहायता राशि डाली

पठानकोट : भगवंत सिंह मान सरकार ने आज 'मावां-धियां...

महाविद्यालय बंगाणा में BBA एवं BCA के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित

बंगाणा,सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय, बंगाणा में बीबीए...

Punjab News: खत्म हुई सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, देखें वीडियो

मंत्री हरजोत के आश्वासन के बाद काम पर लौटेंगे...

Haryana News: तीन अवैध देशी कट्टों व एक जिंदा कारतूस सहित तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंचकूलाः पुलिस टीम ने अपराध एवं अवैध हथियार तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष...

ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चंबा के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा

शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज चंबा जिले के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर वर्तमान...

भगवंत मान सरकार ने 35.5 लाख महिलाओं के खातों में मासिक वित्तीय सहायता राशि डाली

पठानकोट : भगवंत सिंह मान सरकार ने आज 'मावां-धियां सत्कार योजना' के तहत 35.5 लाख महिलाओं के खातों में...

महाविद्यालय बंगाणा में BBA एवं BCA के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित

बंगाणा,सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय, बंगाणा में बीबीए एवं बीसीए के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के स्वागत एवं उन्हें महाविद्यालय...