Bollywood News: अबू धाबी में शुरू हुए इस साल का सबसे बड़े IIFA अवॉर्ड्स में बॉलीवुड एक्टर्स के साथ तमिल, तेलुगू मलयालम और कन्नड़ एक्टर्स भी शामिल हुए। साउथ सुपरस्टार्स इस अवॉर्ड फंक्शन में शामिल हुए और उन्हें सितारों ने सम्मानित भी किया। इस इवेंट को शाहरुख खान ने होस्ट किया साथ ही में विक्की कौशल और करण जौहर भी रंग जमाते नजर आए। IIFA 2024 के अवॉर्ड फंक्शन की पूरी लिस्ट आ चुकी है। देखते हैं कि किस स्टार ने कौन का अवॉर्ड जीता है।
IIFA Awards 2024: King Khan gets the title of Best Actor for ‘Jawaan’#IIFAAwards2024 #KingKhan #BestActor #Jawaan #bollywood #viral #trending #follow #RituRathee #Flyingbeast #GauravTaneja #encounterbollywood #TwitterX pic.twitter.com/zfOkJ7UFkw
— Encounter India (@Encounter_India) September 29, 2024
IIFA 2024 की विनर लिस्ट
बेस्ट फिल्म- एनिमल
बेस्ट एक्टर- शाहरुख खान (जवान)
बेस्ट एक्ट्रेस- रानी मुखर्जी (मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे)
बेस्ट डायरेक्टर- विधु विनोद चोपड़ा (12 फेल)
बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर- अनिल कपूर (एनिमल)
बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस- शबाना आजमी (रॉकी और रानी की प्रेम कहानी)
बेस्ट एक्टर निगेटिव रोल- बॉबी देओल (एनिमल)
बेस्ट स्टोरी- रॉकी और रानी की प्रेम कहानी
बेस्ट स्टोरी (एडेप्टेड)- 12 फेल बेस्ट म्यूजिक- एनिमल
बेस्ट लिरिक्स- एनिमल (सितरंगा)
बेस्ट सिंगर मेल- भूपिंदर बब्बल (एनिमल)
बेस्ट फीमेल सिंगर- शिल्पा राव (जवान- चलेया)
आउटस्टैंडिंग कॉन्ट्रीब्यूशन टू इंडियन सिनेमा- जयंतीलाल गड़ा, हेमा मालिनी
अचीवमेंट ऑन कंप्लीटिंग 25 ईयर्स इन सिनेमा- करण जौहर
बता दें कि किंग खान यानी कि शाहरुख खान को फिल्म जवान के लिए अवॉर्ड दिया गया। उन्हें इस सम्मान को देने के लिए एआर रहमान और मणि रत्नम आए थे। किंग खान ने स्टेज पर ही मणि रत्नम के पैर छुए। अवॉर्ड लेते किंग ने कहा- ‘मैं सभी नॉमिनेट हुए स्टार्स को शुक्रिया कहना चाहता हूं। रणवीर सिंह, रणबीर कपूर, विक्रांत मैसी, सनी पाजी। सभी लोग इस अवॉर्ड के हकदार थे, लेकिन लोगों को मेरा काम पसंद आया क्योंकि लंबे समय बाद मैंने फिल्मों में काम करना शुरू किया।
