Himachal Govt
Nationalपति ने पत्नी का गला घोंटा, कपड़े सुखाने वाली रस्सी से लटकाई...

पति ने पत्नी का गला घोंटा, कपड़े सुखाने वाली रस्सी से लटकाई लाश, कहा- दूसरे से बात करती थी

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

धमतरीः छत्तीसगढ़ के धमतरी में पति ने दूसरे व्यक्ति से बातचीत के शक में पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर देने का मामला सामने आया है। हत्या के बाद आरोपी ने मामले को आत्महत्या दिखाने के लिए लाश को फंदे से लटका दिया। दरअसल, 4 सितंबर को पत्नी-पति के बीच विवाद हुआ था। गुस्से में आरोपी पति ने कपड़े सुखाने के लिए इस्तेमाल होने वाली नायलॉन रस्सी से पत्नी का गला घोंट दिया था। महिला की लाश फांसी के फंदे पर मिलने के बाद जांच शुरू हुई।

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में महिला की मौत को हत्या बताया गया। इसके बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया। पूछताछ के दौरान आरोपी पति ने अपना जुर्म स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। ये मामला भखारा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार देमार पाठन की वीणा ध्रुव (27) की शादी करीब 2 साल पहले ग्राम सुपेला भखारा के विवेक ध्रुव उर्फ गोलू (30) से हुई थी। शादी के बाद से ही विवेक को पत्नी पर शक था। उसे लगता था कि उसकी पत्नी किसी दूसरे व्यक्ति से फोन पर बात करती है। इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था।

पुलिस के मुताबिक 4 सितंबर की शाम करीब 5 बजे इसी बात को लेकर दोनों के बीच फिर विवाद हुआ। दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में विवेक ने नायलॉन रस्सी से पत्नी का गला घोंट दिया। गला दबाने से उसकी मौत हो गई। इसके बाद विवेक ने हत्या की बात छिपाने की कोशिश की। उसने पत्नी की मौत को आत्महत्या दिखाने के लिए शव को फांसी पर लटका दिया ताकि किसी को हत्या का शक न हो।

महिला की लाश फांसी पर लटकी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी। मामले की गंभीरता को देखते फॉरेंसिक टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया। जांच के दौरान महिला के गले पर निशान मिले। इन निशानों और अन्य परिस्थितियों को देखते पुलिस को मामला संदिग्ध लगा। जिसके बाद पुलिस ने परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ की। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में डॉक्टर ने मौत की वजह हत्या बताई। इसके बाद पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर जांच शुरू की और आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल किया।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

मुख्यमंत्री ने उद्योग सुविधा एवं निर्यात संवर्धन के लिए सम्मान प्राप्त होने पर DCA को दी बधाई

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश...

सुखबीर बादल की मुश्किलें बरकरारः SIT ने किया तलब, 11 को होगी पूछताछ

चंडीगढ़ः 2015 के बहबल कलां गोली कांड, कोटकपूरा पुलिस...

200 करोड़ की चिटफंड ठगी के आरोपी दो सगे भाई गिरफ्तार, आज कोर्ट में किया जाएगा पेश

बदायूंः अमर ज्योति चिटफंड कंपनी के जरिए जिले में...

स्वास्थ्य क्षेत्र के बुनियादी ढांचे को किया जा रहा है मजबूत : Aarti Singh Rao

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार प्रदेश भर में स्वास्थ्य सेवाओं और...

मुख्यमंत्री ने उद्योग सुविधा एवं निर्यात संवर्धन के लिए सम्मान प्राप्त होने पर DCA को दी बधाई

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश ड्रग्स कंट्रोल एडमिनिस्ट्रेशन (डीसीए) को फार्मास्यूटिकल्स एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल ऑफ...

सुखबीर बादल की मुश्किलें बरकरारः SIT ने किया तलब, 11 को होगी पूछताछ

चंडीगढ़ः 2015 के बहबल कलां गोली कांड, कोटकपूरा पुलिस फायरिंग और बेअदबी मामले में SIT ने शिरोमणि अकाली दल...

Punjab News: शमशान घाट में मुर्दे के लाखों के कृत्रिम घुटने लेकर चोर फरार, परिजनों ने दबोचा, देखें वीडियो

बठिंडाः जिले के गांव भाई बख्तौर में हैरान जनक घटना सामने आई है। जहां एक व्यक्ति ने श्मशान घाट...

200 करोड़ की चिटफंड ठगी के आरोपी दो सगे भाई गिरफ्तार, आज कोर्ट में किया जाएगा पेश

बदायूंः अमर ज्योति चिटफंड कंपनी के जरिए जिले में 200 करोड़ रुपए से अधिक की ठगी के आरोपित और...