Girl in a jacket
HomePunjabHoshiarpurPunjab News: सड़क दुर्घटना में पति-पत्नी की मौत, बच्चा जख्मी, देखें वीडियो

Punjab News: सड़क दुर्घटना में पति-पत्नी की मौत, बच्चा जख्मी, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

होशियारपुर: पठानकोट नेशनल हाईवे पर आज सुबह एक सड़क दुर्घटना में 2 लोगों की मौत हो गई है। इस हादसे में 1 बच्चा गंभीर तौर पर जख्मी भी हुआ है। यह घटना आज सुबह की है जब स्कूटी पर सवार होकर मुकेरियां की ओर आ रहे पति-पत्नी और उनके बच्चे को किसी अज्ञात ट्रक ने साइड मार दी। इस हादसे में पति-पत्नी की मौके पर मौत हो गई और उनका 4 साल का बच्चा गंभीर तौर पर जख्मी हो गया। जानकारी देते हुए सब इंस्पेक्टर प्रीतपाल सिंह ने बताया कि मृतकों की पहचान राकेश कुमार और अंजू बाला के तौर पर हुई है।

मृतक दोनों पति पत्नी थे तथा मुकेरियां के गांव भट्ठियां राजपूता के रहने वाले थे। जानकारी की मानें तो राकेश कुमार पत्नी अंजू और 4 साल के बेटे के साथ पठानकोट अपने ससुराल गया था। दोनों वापसी आ रहे थे इसी दौरान मुकेरियां के पास पड़ते गांव मशापुर के पास किसी अज्ञात ट्रक ने इन्हें साइड मार दी जिसकी वजह से राकेश और अंजू की मौके पर मौत हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल बच्चे को तुरंत मुकेरियां के सरकारी अस्पताल में पहुंचाया गया।

वहीं मुकेरियां की पुलिस के द्वारा मृतकों के शवों को मोर्चरी में रखवाकर अगली कार्रवाई शुरु कर दी। ट्रक की तलाश की जा रही है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -