Himachal Govt
Kulluमणिकर्ण में पंजाबी युवकों की गुंडागर्दी, बाजार और घरों में की तोड़फोड़-मारपीट,...

मणिकर्ण में पंजाबी युवकों की गुंडागर्दी, बाजार और घरों में की तोड़फोड़-मारपीट, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

उधर, इस मामले को लेकर डीजीपी गौरव यादव का आया बयान

कुल्लूः हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले की धार्मिक नगरी मणिकर्ण में पंजाब से आए सैलानियों ने खूब गुंडागर्दी मचाई। देर रात बाजार में हुड़दंग मचाया। कुछ लोगों के साथ मारपीट भी की। लोगों के घरों और कारों पर पत्थर बरसा कर शीशे भी तोड़े। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। स्थानीय लोगों के अनुसार, झंडे लेकर चल रहे कुछ पंजाबी युवकों ने इलाके में दहशत का माहौल बनाया। उन्होंने बाजार में निकल कर हुड़दंग मचाया।

वहीं रास्ते में जो भी मिला उसके साथ मारपीट की। मणिकर्ण में कई मकानों के शीशे टूटने की जानकारी है। बाजार व गांव में खौफ का माहौल है। वहीं आज इस मामले को लेकर डीजीपी गौरव यादव ने ट्वीट कर जानकारी दी है। उन्होंने लोगों से शांति और सांप्रदायिक सद्भाव बनाए रखने की अपील की और कहा कि उन्होंने हिमाचल प्रदेश के डीजीपी से बात की है। उन्होंने लोगों से फेक न्यूज न फैलाने की अपील की। उन्होंने कहा कि इस स्थान पर देश भर के तीर्थयात्रियों का स्वागत है।

मिली जानकारी के अनुसार, हुड़दंग मचा रहे युवक मणिकर्ण पुल पर एकत्रित हुए और उसके बाद हुड़दंग मचाते हुए मार्केट में आए। वे एक ढाबे में भी जबरन घुस गए और वहां लोगों से मारपीट करने पर उतारू हो गए। यह घटना रात करीब 12 बजे की है। गौरतलब है कि मणिकर्ण घाटी में हुई इस घटना के बाद माहौल दहशत भरा बना हुआ है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि हुड़दंगी पर्यटकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाए। हुड़दंग मचाने का वीडियो सामने आया है।

हिमाचल पुलिस ने मणिकर्ण में पंजाब के टूरिस्टों द्वारा मचाई गई गुंडागर्दी की जानकारी पंजाब सरकार को दी है। हिमाचल पुलिस के डीजीपी संजय कुंडू ने इस बारे में पंजाब सरकार के चीफ सेक्रेटरी विजय कुमार जंजुआ को बताया। इसके अलावा हिमाचल सरकार के चीफ सेक्रेटरी प्रबोध सक्सेना को भी पूरी घटना की जानकारी दी गई। डीजीपी का कहना है कि देवभूमि में इस तरह की हुड़दंगबाजी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। डीआईजी सेंट्रल रेंज मधुसूदन शर्मा और SP कुल्लू साक्षी वर्मा मौके पर जाकर मामले की तफ्तीश कर रहे हैं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

3 ठिकानों पर सेहत विभाग की रेड, 2400 किलो मिलावटी खोया नष्ट, देखें वीडियो

मेरठः रक्षाबंधन और जन्माष्टमी पर मिठाइयों में खपाने के...

16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए बैन होगा सोशल मीडिया, जल्द बिल पेश करेगी सरकार

वेलिंगटनः बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान...

Punjab News: घर में घुसकर की तोड़फोड़, जातिसूचक शब्द बोलने के आरोप, देखें वीडियो

फिरोजपुरः जिले के गांव वलूर में एससी परिवार के...

3 ठिकानों पर सेहत विभाग की रेड, 2400 किलो मिलावटी खोया नष्ट, देखें वीडियो

मेरठः रक्षाबंधन और जन्माष्टमी पर मिठाइयों में खपाने के लिए तैयार किए जा रहे मिलावटी मावे को खाद्य सुरक्षा...

नेता के घर पर गिरी आकाशीय बिजली, छत पर रील बना रहे बच्चों में मचा हड़कंप, देखें वीडियो

गयाजीः बिहार के गयाजी जिले के वजीरगंज बाजार में जेडीयू के स्थानीय नेता के घर पर आकाशीय बिजली गिरने...

16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए बैन होगा सोशल मीडिया, जल्द बिल पेश करेगी सरकार

वेलिंगटनः बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते न्यूजीलैंड सरकार सोशल मीडिया को लेकर कड़ा कदम...

रिफाइंड से भरा टैंकर पलटा, बाल्टी–डब्बे लेकर पहुंचे लोग, मची लूटने की होड़, देखें वीडियो

गुनाः मध्य प्रदेश के गुना जिले में रिफाइंड तेल से भरा टैंकर पलट गया। मिली जानकारी के अनुसार बीनागंज...