Girl in a jacket
HomeBreaking Newsमहंगाई की मारः दूध की कीमतों में हुई बढ़ोतरी

महंगाई की मारः दूध की कीमतों में हुई बढ़ोतरी

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मुंबई : घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में हुई बढोतरी के बाद आम जनता की जेब पर भारी असर हुआ है। वहीं अब मुंबई के लोगों पर आज महंगाई का डबल अटैक हुआ है। रसोई गैस के दाम बढने के बाद अब दूध की कीमतों में भी उछाल आया है। मुंबई में 1 मार्च, 2023 से दूध कीमतें 5 रुपये लीटर बढ़ गईं हैं। मुंबई दुग्‍ध उत्‍पादक संघ (MMPA) ने भैंस के दूध की कीमतों में एकमुश्‍त 5 रुपये का इजाफा किया है। इससे पहले सरकारी तेल कंपनियों ने घरेलू रसोई गैस के दाम 50 रुपये बढ़ा दिए थे।

मुंबई में भैंस ही नहीं गाय का दूध भी महंगा हुआ है। फरवरी में महाराष्‍ट्र के सभी प्रमुख गाय दूध उत्‍पादक संघों के साथ ब्रांडेड उत्‍पादकों ने भी प्रति लीटर 2 रुपये दाम बढ़ा दिए थे। दूध उत्‍पादकों का कहना है कि दुधारू पशुओं की कीमत तो बढ़ ही रही, उनके चारे और दाना, तुवर, चूनी, चना आदि की कीमतों में भी 25 फीसदी तक उछाल आ चुका है। यही कारण है कि हमें दूध की कीमतों को भी बढ़ाना पड़ रहा। मुंबई में रोजाना 50 लाख लीटर से ज्‍यादा भैंस के दूध की खपत हो रही।

दूध के दाम बढ़ने का असर सिर्फ यहीं तक सीमित नहीं रहता, बल्कि इससे बनने वाले उत्‍पादों पर भी पड़ता है। अनुमान है कि आने वाले समय में दूध के प्रोडक्‍ट जैसे दही, घी और पनीर की कीमतों में भी बड़ा इजाफा हो सकता है। इससे पहले अमूल और मदर डेयरी ने भी अपने दूध की कीमतों में 2 रुपये लीटर तक की बढ़ोतरी की थी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -