इस मौके पर उन्हें हिमाचल इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के विधि विभाग द्वारा ट्रॉफी, सर्टिफिकेट और नगद राशि द्वारा नवाजा गया। लॉ संस्थान के प्रिंसिपल डॉ. जसवंत सिंह ने लॉ स्टूडेंट्स को प्रतियोगिता में सफलता प्राप्त करने पर प्रोत्साहित किया। उन्होंने बताया कि मूट कोर्ट में भाग लेने से लॉ के छात्रों को न्यायिक प्रक्रिया की जानकारी मिलती है। साथ ही संस्थान के चेयरमैन विक्रमजीत सिंह ने मूट कोर्ट प्रतियोगिता में सफलतापूर्वक भाग लेने पर स्टूडेंट्स को अपनी शुभकामनाएं दीं।
