HomeHimachalहिमाचल सिक्योरिटी सर्विस  ऊना ने बताए छात्रों को सुरक्षा नियम

हिमाचल सिक्योरिटी सर्विस  ऊना ने बताए छात्रों को सुरक्षा नियम

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
स्कूली छात्रों ने किया पंडोगा के उद्योगों का भ्रमण 
ऊना/सुशील पंडित : हिमाचल सिक्योरिटी सर्विस की गतिविधियों को जानने के लिए रावमापा दुलेहड के विद्यार्थियों ने सिक्योरिटी कार्यालय पंडोगा व सिक्योरिटी से लैस औद्योगिक संस्थानों का विजिट किया। इस भ्रमण के दौरान छात्रों ने औद्योगिक क्षेत्र पंडोगा में जाकर सुरक्षा में तैनात कर्मचारियों के बारे में जानकारी हासिल की। उनकी  कर्तव्य सेवाओं के बारे में  विस्तार से जानकारी हासिल की । हिमाचल सिक्योरिटी सर्विस के एमडी ललित जसवाल ने बताया कि स्कूली छात्रों को  सिक्योरिटी के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई है। उन्होंने बताया कि इस विजिट के दौरान छात्रों को सुरक्षा नियमों, प्राथमिक चिकित्सा व आग लगने की स्थिति में उस पर नियंत्रण करने के बारे में विस्तार से बताया गया। उन्होंने कहा कि सिक्योरिटी सर्विस समय-समय पर आमजन को जागरूक करने के लिए सुरक्षा संबंधी एहतियात बरतने संबंधी तमाम जानकारियां देने के लिए जागरूकता अभियान चलाती है। जिसके अंतर्गत स्कूली छात्रों को सुरक्षा संबंधी नियमों के बारे में बताया जाता है। इस मौका पर स्कूली छात्रों के साथ वोकेशन टीचर भी मौजूद रहे। 
- Advertisement - spot_img
- Advertisement - spot_img

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -