पंचकूला: नेशनल हाईवे कालका-जीरकपुर मार्ग पर पुराने पंचकूला की लाइटों के पास सड़क किनारे एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। शव मिलने की सूचना मिलते ही थाना चंडीमंदिर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस द्वारा शव की पहचान करवाने के प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं, घटना के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

