Himachal Govt
PanchkulaHaryana News: अपराध रोकने के लिए पुलिस का सर्च ऑपरेशन, 340 घरों...

Haryana News: अपराध रोकने के लिए पुलिस का सर्च ऑपरेशन, 340 घरों को खंगाला, 46 मोटरसाइकिल बरामद, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

किसी भी क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों को पनपने नहीं देंगेः पुलिस कमिश्नर पंकज नैन

पंचकूलाः शहर में कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने तथा असामाजिक एवं संदिग्ध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से पंचकूला पुलिस द्वारा लगातार विशेष चेकिंग, सर्च एवं सत्यापन अभियान चलाए जा रहे हैं। पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन के सख्त निर्देशों पर पुलिस की टीमें ऐसे क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रख रही हैं, जहां बड़ी संख्या में किराएदार, कामकाजी लोग तथा बाहरी व्यक्ति निवास करते हैं।

इसी कड़ी में डीसीपी पंचकूला आईपीएस अदिति सिंह तथा डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक आईपीएस अमरिंदर सिंह के नेतृत्व और एसीपी क्राइम अमन कुमार की अगुवाई में आज सुबह-सुबह पिंजौर थाना क्षेत्र के मढ़ावाला स्थित वर्मा कॉलोनी, बिहारी कॉलोनी और बंगला कॉलोनी में व्यापक सर्च ऑपरेशन चलाया गया।

पुलिस कमिश्नर के अनुसार इस अभियान में एचएपी रिजर्व फोर्स, क्राइम ब्रांच की सभी टीमें, पिंजौर थाना तथा मढ़ावाला चौकी की 11 टीमों के 80 जवानों ने स्निफर डॉग्स की मदद से संदिग्ध व्यक्तियों,  वाहनों और संभावित एनडीपीएस संबंधी गतिविधियों की गहनता से जांच की।

सर्च ड्राइव के दौरान हमारी टीमों ने 46 संदिग्ध मोटरसाइकिलें कब्जे में लीं, जिनमें से 17 बिना नंबर प्लेट की पाई गईं। इसके साथ ही 6 संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया। कार्रवाई के दौरान क्षेत्र की किरयाना की दुकानों एवं पानवाड़ी प्रतिष्ठानों की भी तलाशी ली गई,  जहां से भारी मात्रा में कूल लिप और संदिग्ध भांग/सुलफा जैसे तंबाकू व नशीले उत्पाद बरामद किए गए, जिस बारे दुकानदारों को सख्त हिदायत दी गई है व उनके स्त्रोतों का भी पता कर नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

पुलिस कमिश्नर ने आगे बताया कि आपराधिक व असामाजिक गतिविधियों की आशंका वाले ऐसे सभी इलाकों को लगातार खंगाला जा रहा है, जिसकी शुरुआत कुछ दिन पहले एमडीसी क्षेत्र के सकेतड़ी से की गई थी। अभियान के तहत बाहरी व स्थानीय निवासियों का डेटा एकत्र कर संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है और अवैध नशीले व प्रतिबंधित पदार्थों तथा संदिग्ध वाहनों को जब्त किया जा रहा है। इस दौरान पुलिस टीमों ने लगभग 340 घरों में रह रहे किराएदारों की सत्यापन प्रक्रिया को आगे बढ़ाया और बिना पुलिस वेरिफिकेशन पाए गए किराएदारों के मकान मालिकों पर नियमानुसार आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है, ताकि कोई भी किराए की आड़ में अवैध गतिविधियों को अंजाम न दे सके।

पंचकूला पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे किसी भी व्यक्ति को किराए पर रखने या काम पर लगाने से पहले पुलिस सत्यापन अवश्य करवाएं तथा किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, वाहन या नशीले पदार्थ की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

नशा माफिया के पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करना राज्य सरकार की प्रतिबद्धता

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि...

पंजाब में BJP का चुनावी शंखनाद, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की जालंधर रैली 30 सितंबर को

जालंधरः पंजाब विधानसभा चुनाव में अब करीब छह महीने...

मुख्यमंत्री ने हरियाणा स्टार्टअप फंड ऑफ फंड्स की प्रगति की समीक्षा की

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता...

यूरोप से गैंगस्टर की पहली हवालगी भगवंत मान सरकार के गैंगस्टरों के खिलाफ सख्त रुख का प्रमाण: अमन अरोड़ा

चंडीगढ़: अकाली और कांग्रेस नेताओं के उस दौर से पंजाब की मौजूदा स्थिति की तुलना करते हुए, जब विधानसभा...

प्रदेश के युवाओं को जापान की तकनीकी दक्षता, कौशल विकास और नवाचार से जोड़ने की अपार संभावनाएः राजेश धर्माणी

शिमला: तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश के एक प्रतिनिधिमंडल ने जापान के टोक्यो स्थित...

नशा माफिया के पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करना राज्य सरकार की प्रतिबद्धता

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि नशे के कारोबार से करोड़ों रुपये की अवैध संपत्ति अर्जित...

पंजाब में BJP का चुनावी शंखनाद, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की जालंधर रैली 30 सितंबर को

जालंधरः पंजाब विधानसभा चुनाव में अब करीब छह महीने का समय शेष है और भाजपा ने प्रदेश में अपनी...